Posts

मप्र की सबसे बड़ी सायबर ठगी मामले में ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने नागदा से 6 आरोपियों को पकड़ा...!

Image
-मुख्य सरगना की तलाश, भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। मप्र के ग्वालियर स्थित रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद को 26 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखे  ढाई करोड़ से अधिक की ठगी के मामले के तार नागदा से जुड़े निकले हैं। शनिवार शाम नागदा पहुंची ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई कर एक युवती सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी उज्जैन व रतलाम का है।   ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम के रतनसिंह राठौड़ के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बैंक खातों में डिजिटल अरेस्ट के शिकार हुए स्वामी सुप्रदिप्तानंद से की गई ढाई करोड़ की राशि के कुछ हिस्से का ट्रांजेक्शन नागदा से गिरफ्तार 6 आरोपियों के बैंक खातों में मिला है। ठगी का मुख्य सरगना उदय पिता महेंद्र कुमार फिलहाल फरार है । गौरतलब है कि ग्वालियर जिले के रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद को 26 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 2.52 करोड़ रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया था।  स्वामी ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम शाखा ग्वालियर में दर्ज कराई थी  । पुलिस...

मप्र जन अभियान परिषद द्वारा टोंकखुर्द में रंगोली के माध्यम से दिया गया जलसंरक्षणका संदेश....

Image
  जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास -जलहे तोकल है', जलकी एक-एक बूंद अमृत के समान है अभियान - जिले में" जलगंगा संवर्धन अभियान' के तहत मप्र जन अभियान परिषद द्वारा चलाया जा रहा जनजागरूकता भारत सागर न्यूज/देवास। देवास, 21 अप्रैल 2025/" जल है तो कल है", "जल की एक-एक बूंद अमृत के समान है"। देवास जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक संचालित होगा। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड  टोंकखुर्द की मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम एमएसडब्ल्यू छात्रों द्वारा" जल गंगा संवर्धन अभियान" में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने हेतु शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय टोंकखुर्द में छात्रा ममता राजपुत्, प्रियंका गोयल एवंपूजा चौहान  जल संरक्षण पर आधारित रंगोली बनाई। इस रंगोली के माध्यम से नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे जल संरक्षण के इस महत्ती अभियान से जुड़े।

आज शाम 8 बजे विशाल भजन संध्या मेला ग्राउंड हाटपीपल्या

Image
भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या (संजू सिसोदिया)। नगर हाटपीपल्या में राम नवमी से शुरू हुआ 15 दिवसी मेले में आज शाम 8:00 बजे सवारियां सेठ के परम भक्त गोकुल शर्मा (राजस्थान) के द्वारा विशाल भजन संध्या की जावेकी।  अतः अधिक से अधिक संख्या में सभी लोग पधारे। कार्य कर्म के मुख्य अतिथि विधायक मनोज चौधरी, अध्यक्षता  श्रीमती चंद्रकांता अरुण राठौड़, विशेष अतिथि उपाध्यक्ष निर्भयसिंह तलाया एवं सभी सम्मानित पार्षदगण।

सेठ दर्शन की राह में काल का कहर, निंबाहेड़ा में उज्जैन के श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, चार की मौत...!

Image
  ब्रेकिंग न्यूज  भारत सागर न्यूज/उज्जैन (संजय शर्मा) ।  उज्जैन जिले के नरवाया पंवासा क्षेत्र के रहने वाले यात्रियों का वाहन राजस्थान के निंबाहेड़ा में हादसे का शिकार हो गया। उज्जैन से सभी सवारी सेठ दर्शन के लिए रवाना हुई थीं।  रास्ते में वाहन पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और स्थानीय पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसे भी पढ़ें :-  *मामला बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के आवरण का ... इसे भी पढ़ें :-  उज्जैन में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत – लापरवाही ने छीनी एक और ज़िंदगी

हाटपिपलिया में मंसूरी समाज का दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न

Image
भारत सागर न्यूज/हाटपिपलिया (संजू सिसोदिया)। नगर के मदीना मस्जिद परिसर में राष्ट्रीय मंसूरी समाज के बैनर तले मंसूरी समाज का दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के कुल 14 जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। राष्ट्रीय मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष एहसान भाई मंसूरी ने बताया कि यह सम्मेलन समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मंसूरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सलीम भाई कबाड़ी, साकिर भाई बेटमा, गुड्डू भाई बेकरी वाले इंदौर, हकीम मंसूरी पार्षद टोंकखुर्द, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण जायसवाल, वरिष्ठ वकील पिंकेश गामी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर के पत्रकार बंधुओं का भी मंच पर पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया। सुबह 11 बजे आरंभ हुआ यह आयोजन शाम 4 बजे तक चला, जिसमें निकाह की रस्में, सामाजिक गतिविधियां तथा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। सभी नवविवाहित जोड़ों को समाज की ओर से उपहार स्वरूप आवश्यक सामग्री भेंट की गई तथा सम्मेलन समिति द्वारा हर्षपूर्वक विद...

पांच दिवसीय श्री रामेश्वरम महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व श्री शिव महारूद्र यज्ञ 21 से

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास। स्थानीय श्री मैनाश्री गीताश्री ग्रीन सिटी कॉलोनी में श्री रामेश्वरम महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्री शिव महारूद्र यज्ञ का आयोजन 21 से 25 अप्रैल शुक्रवार तक किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में यज्ञाचार्य पं. सुभाष शर्मा के सानिध्य में हेमाद्री स्नान, मंडल प्रवेश, गणेश पूजन, यज्ञ मंडल में देवताओं की स्थापना, अग्नि प्रकट, हवन होगा।  प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व सुबह 8:30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 25 अप्रैल को पूर्णाहुति के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।  आयोजक मंडल समस्त कालोनीवासी, सभी शिव भक्तों ने धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

सेन जयंती महोत्सव: 22 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा, महाआरती 25 अप्रैल को।

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास।  सेन समाज एवं सेन युवा संगठन के तत्वाधान में श्री सेन जयंती महोत्सव विविध आयोजनों के साथ भव्य रूप से मनाई जाएगी। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि सेन जयंती महोत्सव अंतर्गत 22 अप्रैल, मंगलवार को शोभायात्रा एवं भण्डारे का आयोजन होगा। शाम 5 बजे मालवी सेन समाज धर्मशाला से शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकलेगी।  यात्रा पश्चात धर्मशाला में भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा। 25 अप्रैल, शुक्रवार को प्रात: 8 बजे सभी समाजजन बडी संख्या में एकत्रित होकर सिविल लाईन स्थित संत सिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा स्थल पर पहुंचेंगे। जहां गुरू महाराज की महाआरती के साथ प्रसादी का वितरण होगा।  समाजजनों द्वारा कार्यक्रम को लेकर जोर-सोर से तैयारी की जा रही है। समाज के युवा सेन समाजजनों के घर-घर व दुकान-दुकान पहुंचकर आयोजन में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित कर रहे है। समाज वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजनो को सफल बनाने की अपील की है।

राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में मोहित कर्मा ने किया शानदार प्रदर्शन, सर्वसमाज ने मिलकर किया सम्मान

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास।   हॉकी इंडिया द्वारा झाँसी आयोजित 15वीं सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में देवास के मोहित कर्मा ने अपनी हॉकी के हुनर से देवास नगर का नाम गौरवांवित किया। 4 से 15 अप्रैल तक चली चैंपियनशिप में मोहित कर्मा द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सामाजिक समरसता मंच, देवास के माध्यम से विभिन्न समाज प्रमुखों  ने उनके निज निवास पहुंचकर सम्मान किया।   समाजसेवी राजेश अग्रवाल, समरसता के नगर संयोजक संजय शुक्ला, निर्लिप स्पोट्र्स  के संचालक नीरज सोनी, राजपूत समाज के गंगा सिंह सोलंकी, परशुराम सेना अध्यक्ष मंगेश शर्मा, टिंगू शुक्ला, किराना व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज संघवी, सकल वैश्य समाज के पदाधिकारी शिव संघवी, सिख समाज से सोनू पंजाबी, माहेश्वरी समाज से मुंदड़ा जी आदि समाज प्रमुखों ने मोहित कर्मा का सम्मान किया। समरसता के संयोजक समाजसेवी संजय शुक्ला ने स्वागत कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे देवास नगर के लिए गर्व का विषय है कि हमारे युवा खिलाड़ी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में सहभागिता की।  मोहित कर्मा के पिताजी मोहन...

ऑपरेशन त्रिनैत्रम् व साइबर अपराध विषय पर खेल गांव देहरिया साहू में कार्यशाला संपन्न हुई।

Image
भारत सागर न्यूज/मध्य प्रदेश। शांति स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन व यूनिवर्सल स्पोर्ट्स एंड डिफेंस अकादमी एकेडमी म.प्र., ग्राम पंचायत देहरिया साहू के तत्वावधान में नागरिक बंधुओं व बहिनों के अतिमहत्वपूर्ण विषय ऑपरेशन त्रिनैत्रम् व साइबर अपराध पर कार्यशाला आयोजित की गई । - ऑपरेशन त्रिनैत्रम् व साइबर अपराध मुख्य अतिथि व वक्ता -  सुजावल जग्गा जी (IPS) थाना प्रभारी हाटपिपलिया एवं कर्णावत चौकी प्रभारी जीवन सिंह जी थे अपने विशेष अतिथि मध्य प्रदेश जूजित्सु संघ के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह सोलंकी, समाजसेवी गंगाराम जी पाटीदार ,जितेंद्र पाटीदार उप सरपंच , भादर रावत सरपंच, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य नीरज पाटीदार, जितेंद्र जी पल्सर, रवि सूर्य , भादर पाटीदार ,  बहादुर सोलंकी, हुकुम आचार्य, मनोज मालवीय आदि उपस्थित थे ।  आयोजक विजेंद्र खरसोदिया ने बताया कि इस अति आवश्यक कार्यशाला में नगर की बालक,बालिकाओं एवं वरिष्ठ जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत नगर वासियों ने नगर में अलग अलग स्थानों पर कैमरा लगाने का निश्चय किया,   इसके पश्चात आदरणीय सुजावल ज...

भगवान राजराजेश्वर परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं शौर्य यात्रा को लेकर सरयू पारीण ब्राह्मण समाज संघ की बैठक सम्पन्न...

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  भगवान राजराजेश्वर परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं भव्य  शौर्य यात्रा को लेकर सरयू पारीण ब्राह्मण समाज संघ की बैठक विंध्य पब्लिक स्कूल, शिव शक्ति नगर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज संयोजक संजय शुक्ला ने की।  उन्होंने समाज जनों को संबोधित करते हुए बताया कि भगवान राजराजेश्वर का जन्मोत्सव 30 अप्रैल 2025 बुधवार को प्रात: 8.30 बजे परशुराम वाटिका गंगानगर देवास में मनाया जाएगा। राजराजेश्वर भगवान की शौर्य यात्रा 4 मई, रविवार को समय शाम 5.30 बजे मल्हार स्मृति मंदिर देवास से आरंभ की जाएगी। जो शहर के समस्त मार्गों से गुजरते हुए लक्ष्मी नारायण  अग्रवाल धर्मशाला नयापुरा देवास में सहभोज के साथ शौर्य यात्रा का समापन होगा। शौर्य यात्रा में समाज के हर वर्ग के लोगों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है  और सरयू पारीण ब्राह्मण समाज के सभी महिला-पुरुष को भी अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हे, जिससे शौर्य यात्रा का स्वरूप भव्य बने। संचालन सुरेंद्र कुमार तिवारी ने किया एवं आभार प्रदर्शन अरुण मिश्रा ने माना। इसे भी पढ़ें...

भगवान राजराजेश्वर परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं शौर्य यात्रा को लेकर सरयू पारीण ब्राह्मण समाज संघ की बैठक सम्पन्न

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास।  भगवान राजराजेश्वर परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं भव्य  शौर्य यात्रा को लेकर सरयू पारीण ब्राह्मण समाज संघ की बैठक विंध्य पब्लिक स्कूल, शिव शक्ति नगर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज संयोजक संजय शुक्ला ने की। उन्होंने समाज जनों को संबोधित करते हुए बताया कि भगवान राजराजेश्वर का जन्मोत्सव 30 अप्रैल 2025 बुधवार को प्रात: 8.30 बजे परशुराम वाटिका गंगानगर देवास में मनाया जाएगा।  राजराजेश्वर भगवान की शौर्य यात्रा 4 मई, रविवार को समय शाम 5.30 बजे मल्हार स्मृति मंदिर देवास से आरंभ की जाएगी। जो शहर के समस्त मार्गों से गुजरते हुए लक्ष्मी नारायण  अग्रवाल धर्मशाला नयापुरा देवास में सहभोज के साथ शौर्य यात्रा का समापन होगा। शौर्य यात्रा में समाज के हर वर्ग के लोगों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है  और सरयू पारीण ब्राह्मण समाज के सभी महिला-पुरुष को भी अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हे, जिससे शौर्य यात्रा का स्वरूप भव्य बने। संचालन सुरेंद्र कुमार तिवारी ने किया एवं आभार प्रदर्शन अरुण मिश्रा ने माना।  इसे भ...

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे मध्यप्रदेश पदाधिकारियों ने नागदा पहुंच कर ग्रेसीम बिरला के श्रमिकों के ऊपर झूठे आवेदन के बदले निष्पक्ष जांच मांग को लेकर बिरला ग्राम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।

Image
भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे नागदा जिला उज्जैन मध्यप्रदेश द्वारा शिवसेना जिला उपाध्यक्ष ध्रुव रघुवंशी व अन्य पदाधिकारीयो  के ऊपर साजिश कर झूठा प्रकरण दर्ज करवाने के झूठे आवेदन  की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शिवसेना  मध्यप्रदेश कार्यकारी राज्य प्रमुख नाहर सिंह गौड़ युवा शिवसेना राज्य प्रमुख प्रभात पुरानिया शिवसेना प्रदेश संगठन प्रमुख पंडित चरित्र शर्मा  उज्जैन संभाग प्रमुख विकास शर्मा शिवसेना उज्जैन जिला प्रमुख प्रवीण शर्मा सहित कई पदाधिकारियों  की इन्दरसिह आंजना जितेंद्र सिह  कल्लुखेड़ी मोहन पांडे लखन चौहान विकास निहोरे रामकिशोर शर्मा सुरेश शर्मा कमल राजेश आदि कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में शिवसेना उज्जैन ग्रामीण संभाग प्रभारी विजय चावला, शिवसेना उज्जैन ग्रामीण जिला प्रमुख जितेंद्र कुमार भाट के नेतृत्व में बिरला ग्राम नागदा  थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा

उज्जैन में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत – लापरवाही ने छीनी एक और ज़िंदगी

Image
भारत सागर न्यूज, उज्जैन, मध्यप्रदेश,  संजय शर्मा।  – जीवन की जद्दोजहद में हर दिन मेहनत करने वाला एक मजदूर शुक्रवार को एक हादसे का शिकार हो गया, जिसने उसके परिवार की खुशियाँ छीन लीं। शिप्रा विहार क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर काम करते समय रमेश मेघवाल , एक मजदूर, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  "लाइन बंद है", लेकिन झूठ निकला ये दावा रमेश के भाई तेजूलाल के अनुसार, ठेकेदार ने भरोसा दिलाया था कि बिजली की हाईटेंशन लाइन बंद करवा दी गई है। इसी विश्वास में रमेश तीसरी मंजिल पर काम करने पहुंचा, लेकिन यह दावा महज़ एक झूठ साबित हुआ। करंट लगने से रमेश बुरी तरह झुलस गया और कुछ ही पलों में उसकी जिंदगी खत्म हो गई। परिवार में मातम, सिस्टम पर सवाल रमेश अपने पीछे पत्नी संगीताबाई और ढाई साल के मासूम बेटे को छोड़ गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने ठेकेदार पर सीधा आरोप लगाया है कि उसकी लापरवाही और झूठे आश्वासन की वजह से रमेश की जान गई। सवाल ये उठता है – जब जान जोखिम में हो, तब क्या बिना जांच के भरोसा करना ठीक है? और क्या ठ...