Posts

सेवानिवृत्ति पर अजाक्स ने समंदर सिंह मालवीय कों अभिनन्दन पत्र देकर किया सम्मान

Image
भारत सागर न्यूज/देवास/टोंकखुर्द।  शा प्रा वि सामगी मे पदस्थ समंदर सिंह मालवीय का सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम विद्यालय परिसर मे किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता विकासखंण्ड शिक्षा अधिकारी रणधीरसिंह खींची, मुख्य अतिथि बी आर सी सुनील कुमावत, विशेष अतिथि  अमोना प्राचार्य जे पी खुजूर एवं संत शिरोमणी भिखारीदास सेवा समिति के अध्यक्ष राजाराम परमार ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम कि शुरुवात कि अजाक्स ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सोलंकी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विक्रमसिंह मालवीय ने अभिनन्दन पत्र देकर एवं  अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष जयरामसिंह मालवीय, ईस्वरसिंह मालवीय, महेश परमार, सीताराम बेवरिया, मदनसिंह मालवीय, नारायणसिंह मालवीय ने पुष्प माला, शाल श्रीफल देकर सम्मान किया।                    कार्यक्रम मे लालजीराम सरपंच बरदु, कैलाशचंद्र सरपंच सेडु, मुकेश पारसनिया सरपंच रनायलकला, विक्रमसिंह बामनिया, राजेश गुदेन सरपंच सामगी, पूर्व सरपंच रमेशचंद्र परमार, एडवोकेट जगदीश चंद्र लाठिया सज्जनसिंह पांचाल, अंतर सिंह नागदिया, मुकेश सोलंकी, तेज...

अवैध शराब बेचते बार संचालक सहित पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Image
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर औद्योगिक थाना पुलिस की कार्रवाई  मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज  मौके पर 35 पेटी शराब जब्त                                                                          भारत सागर न्यूज/ देवास । शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत केला देवी क्षेत्र में शराब की दुकान के पास वीआईपी बार संचालक बार बंद होने के बाद भी पीछे के दरवाजे से अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर औद्योगिक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब भी जप्त की है।       मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने इस मामले पर बात करते हुए कहा  कि हमें सूचना मिल रही थी कि अवैध रूप से पीछे के दरवाजे से बार बंद होने के बाद भी शराब बेची जा रही है।...

गाजीपुर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

Image
   महाकुंभ से स्नान करके लौटते 6 लोगों की गई जान श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन के रेवसा में ट्रक से टकरा गई करीब आधा दर्जन लोग घायल  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा।

नवागत जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने पदभार ग्रहण किया

Image
भारत सागर न्यूज/ सीहोर । भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2018 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ नेहा जैन ने सीहोर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया। आईएएस अधिकारी डॉ नेहा जैन सीहोर पदस्थापना से पहले अशोक नगर में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थीं। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने कलेक्टर बालागुरू के. से भेंट की। इसे भी पढें - नवागत कलेक्टर बालागुरु के ने किया पदभार ग्रहण पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डॉ नेहा जैन ने जिला पंचायत के अधिकारियों की बैठक लेकर सभी से परिचय प्राप्त किया तथा जिले में चल रहे पंचायत तथा ग्रामीण विकास के कार्यों की जानकारी ली। इसे भी पढें - Dewas पंहुचे नवागत कलेक्टर ऋतुराज सिंह, वीडियो में देखिये क्या रहेगी प्राथमिकताएं

60 हजार का इनामी सलमान लाला पुलिस गिरफ्त में...

Image
भारत सागर न्यूज/ उज्जैन। क्राइम ब्रांच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 60 हजार रुपए के इनामी सलमान लाला को राजस्थान कोटा से गिरफ्तार किया है। व्यापारी प्रेम राजावत से फिरौती के लिए सलमान लाला के गुर्गे का व्यापारी प्रेम राजावत के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। उज्जैन पुलिस सिंघम प्रदीप शर्मा को सूचना मिली कि उज्जैन, खाचरोद, नागदा से पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा कुख्यात आरोपी सलमान लाला राजस्थान कोटा में अपना अड्डा जमाया हुआ है। इसे भी पढें -  Dewas पंहुचे नवागत कलेक्टर ऋतुराज सिंह, वीडियो में देखिये क्या रहेगी प्राथमिकताएं                                            उज्जैन पुलिस सिंघम प्रदीप शर्मा द्वारा क्राइम ब्रांच को बुलाकर एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम के बारे में अन्य पुलिसकर्मियों को कोई सूचना नहीं थी। सिंघम ने अपने तरीके से टीम को गठित कर गिरफ्तारी को लेकर विशेष निर्देश दिए। क्राइम ब्रांच टीम राजस्थान के लिए गोपनीय तरीके से निकल गई। राजस्थान कोटा में क्र...

शिक्षा विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर बनाई हैट्रिक

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस समारोह की 76 वीं वर्षगांठ पर आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित एवं चलित झांकियों में शिक्षा विभाग अंतर्गत जिला शिक्षा केन्द्र की झाँकी ने लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त कर हैट्रिक बनाने की उपलब्धि प्राप्त की।            देवास बीआरसी एवं किशोर वर्मा के अनुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष जिला परियोजना समन्वयक डॉ राजेंद्र सक्सेना के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा समग्र शिक्षा से विकास एवं उपलब्धियां थीम पर प्रदर्शित चलित झांकी में शासन द्वारा स्कूलों में संचालित संगीतमय स्कूल बैंड, निशुल्क गणवेश, निशुल्क पाठ्य-पुस्तक, निशुल्क साइकिल, आत्मरक्षा प्रशिक्षण नवभारत साक्षरता कार्यक्रम सहित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षण, एफ एल एन अंतर्गत संचालित गतिविधियां, दिव्यांग बच्चों हेतु संचालित संसाधन कक्ष की गतिविधियां एवं समग्र शिक्षा जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता के माध्यम से जिले में प्राप्त उपलब्धियां अंतर्गत मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल अभियान के लिए स्कांच सि...

शासकीय कन्या उ. मा. विद्यालय कन्नौद में स्वाधीनता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए शहीद दिवस पर शहीदों को नमन किया...

Image
   भारत सागर न्यूज/ देवास।   स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद में स्वाधीनता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए प्रार्थना सभा के दौरान प्रातः 11:00 बजे 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसी प्रकार शहीद भगतसिंह व्यायाम शाला के द्वारा स्थानीय शहीद स्मारक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर व मौन रखते हुए देश के अनाम शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।                                   इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रामभरोस परमार ठा. पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, संतोष बिछोले, लखन सोलंकी, अर्जुनसिंह राठौर, भगतसिंह व्यायामशाला के रोशन नागर तिलक जोशी जयंत राठौड़ पीयूष यादव अंशु वर्मा  रक्षा दामिनी भूमि कोमल आदि सहित विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

बिना अनुमति बज रहा था डीजे, पुलिस ने किया जब्त

Image
भारत सागर न्यूज/ सोनकच्छ। नगर में ध्वनि प्रदूषण को रोकने और नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस ने बिना अनुमति बज रहे डीजे पर कार्रवाई की। बुधवार को पुलिस ने तेज आवाज में बजाए जा रहे डीजे सिस्टम को जप्त कर संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। इसे भी पढें -  Dewas पंहुचे नवागत कलेक्टर ऋतुराज सिंह, वीडियो में देखिये क्या रहेगी प्राथमिकताएं                                  थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पीपलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर एक आईसर वाहन (HR 55 J-2957) पर लगे डीजे सिस्टम को तेज आवाज में बजाया जा रहा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि डीजे बिना प्रशासनिक अनुमति के बजाया जा रहा था। इसे भी पढें -  वन्य जीव तस्करों के विरुद्ध देवास पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस ने डीजे संचालक के विरुद्ध जिला कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करने तथा मध्यप्रदेश कोलाहल अध...

जन समस्या उठाने वाले समाजसेवी गोपाल अग्रवाल हुए सम्मानित

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  शासकीय स्कूलों के सौंदरीकरण बाउंड्रीवाल, शौचालय अतिरिक्त कक्ष आदि कार्यो का समय-समय पर आवाज उठाने वाले समाजसेवी गोपाल अग्रवाल गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित हुए। श्री अग्रवाल को उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोद सहित अन्य अधिकारियों ने श्री अग्रवाल को प्रमाण पत्र एवं शील्ड भेंटकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि अग्रवाल  वर्षभर शासकीय स्कूलों के साथ नगर की विभिन्न समस्याओं को समय-समय पर उठाते रहते है।                       अग्रवाल ने शासकीय माध्यमिक शाला जवाहर नगर एवं शासकीय माध्यमिक शाला बावरिया ढांचा भवन को हाई स्कूल का दर्जा मिलने, शासकीय हाई स्कूल इटावा देवास को हाई सेकेंडरी का दर्जा दिलाने। युवाओं के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज देवास में खोलने सहित कई मुद्दो को उठाया है।

पाटीदार और परिहार उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षकों को भी सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में नवभारत उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत अक्षर साथी का चिन्हांकन, साक्षर कक्षाओं का संचालन कराने के लिए जिला समन्वयक शैलेष पाटीदार, और मेरी शाला सम्पूर्ण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आशिष परिहार का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला बाई अटारिया, डीपीसी राजेंद्र सक्सेना ने प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

देवास-विजयागंज मंडी रोड पर स्पीड ब्रेकर एवं संकेतक लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

Image
भारत सागर न्यूज/देवास । देवास से विजयागंज मंडी रोड पर स्पीड ब्रेकर एवं संकेतक लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विजयागंज मंडी थाना प्रभारी अनीता भीलाले को मप्र किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मलखान सिंह देवड़ा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा है। श्री देवडा ने बताया कि देवास से विजयागंज के 35 किलोमीटर लंबे मार्ग पर पटलावदा, लोहाना, आगरोद, रालामंडल, मांगरोला, सालमखेड़ी, हेबतपुरा एवं विजयगंज मंडी मुख्य मार्ग पर स्थित है। पूरे मार्ग पर ना तो स्पीड ब्रेकर है और ना ही मार्ग संकेतक लगे है। जिसके फल स्वरूप आये दिन देवास विजयागंज मंडी मार्ग पर दुर्घटनाएं घटित हो रही है।         जिससे क्षेत्रवासियों की जान एवं माल की हानि हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से हमने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उपरोक्त मार्ग पर स्पीड ब्रेकर व मार्ग संकेतक लगाए जाए। साथ ही मुख्य चौराहों पर बैरिकेडिंग की जाए। जिससे कि वाहनों की गति नियंत्रित हो एवं दुर्घटनाओं में कमी आए। ज्ञापन का वाचन धनसिंह सोलंकी ने किया। आभार रवि कुमावत ने माना। इस अवसर पर देवास ग्रामीण के ब्लॉक अध्यक्ष सूरज सिंह चावड़ा, लोके...

नवागत प्रशासक कौशिक श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मारती में हुए सम्मिलित

Image
- मंदिर प्रबंध समिति में प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा 9424850595 । नवागत प्रशासक प्रथम कौशिक प्रातः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वे भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्मार्ती में सम्मिलित हुए।  इसे भी पढे -  मुख्य न्यायाधीश ने किए महाकालेश्वर भगवान के दर्शन... भस्मार्ती के पश्चात कौशिक ने मंदिर प्रशासनिक कार्यालय पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया। इसे भी पढे -  युवा गायक तनिष्क (पैराडॉक्स) महाकालेश्वर मंदिर की भस्मारती में हुए शामिल...                   इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल व सुरक्षा अधिकारी हेमलता पाटीदार ने प्रथम आगमन पर कौशिक का स्वागत व सम्मान किया।

सिंगरौली में महिला कांस्टेबल ने जनसुनवाई में महिला को घसीटा, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

Image
  भारत सागर न्यूज/ सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में जनसुनवाई के दौरान एक महिला को अपनी शिकायत प्रस्तुत करने के लिए उपस्थित होने पर वहां तैनात महिला कांस्टेबल द्वारा घसीटकर बाहर निकालने की घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे भी पढें -  Dewas पंहुचे नवागत कलेक्टर ऋतुराज सिंह, वीडियो में देखिये क्या रहेगी प्राथमिकताएं इस घटना पर कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।  कांग्रेस ने तंज कसते हुए लिखा, कि मोहन जी अपना नाम बदलकर "कंस" रख लीजिए, मध्यप्रदेश में "लाड़ली बहना" के साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार हो रहा है, उसके बाद यही नाम आपको शोभा देता है! सिंगरौली में जन सुनवाई में आई महिला को घसीटकर बाहर निकाल दिया गया! ये जन सुनवाई और जनता दरबार जैसी नौटंकियां आपको तत्काल बंद कर देना चाहिए! क्योंकि, आपके राज में न जन की सुनवाई है, न ही सम्मान! इसे भी पढें -  वन्य जीव तस्करों के विरुद्ध देवास पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार इस घटना ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं और जनसुनवाई की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ज...

इंटक कार्यकर्ताओं ने संविधान रक्षा की ली शपथ, श्रमिकों के समक्ष प्रस्तुत की कार्ययोजना

Image
भारत सागर न्यूज/देवास । औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंटक कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने झण्डावंदन कर संविधान की रक्षा की शपथ ली। इस दौरान इंटक की कार्य योजना श्रमिकों के समक्ष प्रस्तुत की। इसमें विशेष रूप से वार्षिक वेतन वृद्धि, साप्ताहिक अवकाश, त्योहारों पर सवैतनिक वेतन, प्रबंधन से दिलाई जाने पर चर्चा की गई। श्रमिकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। इंटक के लाखन सिंह ठाकुर ने 7 सूत्रीय मांग की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि कई कंपनी के प्रबंधन ने विगत 2 वर्षो से बोनस लंबित रखा हुआ है, जिसे शीघ्र जारी करने, महंगाई भत्ता बढाने, श्रम कानूनो का पूर्ण रूप से पालन कराए जाने, जिन महिला श्रमिकों को कम्पनी से बंद कर दिया गया है, उन्हें वापस रखने, प्रसव अवकाश पर महिलाओं को सवैतनिक अवकाश देने, छटनी रोकी जाने, श्रम न्यायालय में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने आदि विषयों पर जोर दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से मोंटू दरबार वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जाधव जी, फेडरेशन के मकसूद पठान, कैलाश वर्मा, आनंद सिंह चौहान, राजेंद्र पुरी गोस्वामी, शंकरलाल चौधरी, विपिन दीवान, जयंत रेडरेकर, प्रवीन उघड़े, पंडरी कापसे,...

वन्य जीव तस्करों के विरुद्ध देवास पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। नर्मदा नदी के किनारे रहने वाले वन्यजीवों का अवैध हथियार से शिकार करने व तस्करी करने वाले पांच आरोपियों को सतवास थाना पुलिस ने पकड़ा है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित हुई। एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया ने बताया कि जयंती माता जंगल के कच्चे रास्ते में कुछ लोगों के होने की सूचना मिली थी जो वन्य जीव तेंदुए की खाल और नाखून बचने के इरादे से वहां पर थे।         पुलिस ने जब वहां पर दबीश दी तो वहां से तीन आरोपी पकड़ाये। जिनके पास से तेंदुए की खाल तेंदुए के नाखून अवैध बंदूके वह अन्य सामान जप्त हुआ। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने रामनिवास से बंदूक खरीदना बताया और उनके बताए गए स्थान पर दबीश दी तो रामनिवास के लड़का कुलदीप और धर्मेंद्र वहां पर बंदूक के बना रहे थे जिस पर उन्हें पकड़ा गया है। और इन्हें बारूद सप्लाई मुर्तजा करता है जो की देवास कानिवासी है। मामले को लेकर पुलिस ने शिकार करने वाले मुंशी राम उर्फ गप्पू सिंगार, रेदु उर्फ दुवाल, मल सिंह उर्फ मालू, और बंदूक बनाने वाले धर्मेंद्र और कुलदीप को पकड़ा है। वही...

खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास।  विंध्य पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय द्वारा गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व दिनांक 23वाँ वार्षिकोत्सव मनाया। जिसमें  खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अवधेश तिवारी, सचिव विंध्य सोशल ग्रुप इंदौर थे। अध्यक्षता दीपेश कानूनगो पार्षद ने की। विशेष अतिथि संजय शुक्ला, सामाजिक समरसता मंच, श्री राम पदारथ मिश्र संस्था के वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं संयोजक सामाजिक समरसता मंच देवास, विद्या शंकर तिवारी सेवानिवृत सी. आई. एस. एफ. और सुरेंद्र कुमार तिवारी अध्यक्ष मां विंध्य वासिनि मित्र मंडल देवास थे।               कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन कर चित्र पर माल्यार्पण किया एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। उसके बाद अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला से संस्था के मार्गदर्शक अरुण मिश्र, प्रधानाध्यापिका संतोष सिसोदिया संचालक एवं तरुण मिश्रा ने किया। स्वागत भाषण एवं विद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन संस्था के वरिष्ठ म...

नवागत कलेक्टर बालागुरु के ने किया पदभार ग्रहण

Image
• कलेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण • कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश • कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, मरीजों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश भारत सागर न्यूज/सीहोर। नवागत कलेक्टर बालागुरु के. द्वारा आज 28 जनवरी को सीहोर कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदभार ग्रहण किया गया। कलेक्टर बालागुरु के 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। बालागुरु के सीहोर कलेक्टर पदस्थापना के पहले जल निगम में महाप्रबंधक थे। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला पंचायत सीईओ श्री नितिन टाले, संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, श्री आनंद सिंह राजावत, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विभिन्न प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली।    नवागत कलेक्टर ने किया कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण         नवागत कलेक्टर बालागुरू के. ने पदभार ग्रहण करने  के पश्चात कलेक्टर कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान ...

हाई स्कूल, हायर सेकंडरी परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी

Image
भारत सागर न्यूज/ भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र ने हाईस्कूल, हायर सेकंडरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई) परीक्षा वर्ष 2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

Dewas पंहुचे नवागत कलेक्टर ऋतुराज सिंह, वीडियो में देखिये क्या रहेगी प्राथमिकताएं

Image
     मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के बाद देवास के नवागत कलेक्टर ने अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पहले नवागत कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने देवास पहुंचते ही माता टेकरी पर मां चामुंडा एवं मां तुलजा भवानी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता कानून व्यवस्था को बनाए रखना रहेगी इसके साथ ही जो भी विशेष अभियान चलाए जाते हैं उनका पूर्ण करना। जो आप लोगों की समस्या है उन समस्याओं को भी हल करना इसके साथ ही शासन की जो विभिन्न योजना है उन्हें हितग्राहियों तक पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ऋतुराज सिंह भोपाल से देवास पहुंचे हैं और उन्होंने माता टेकरी प्रदर्शन करने के बाद कार्यभार संभाला है। इसके साथ ही कलेक्टर ऋषभ गुप्ता देवास से खंडवा के लिए रवाना हुए हैं। 

भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया पहुंचे देवास, स्व. रेकवाल को अर्पित की श्रद्धांजलि

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । जिले में बहुजन समाज के नेता विक्रम सिंह रेकवाल के पूज्य पिताजी रूपसिंह रेकवाल का 84 वर्ष की आयु में 23 जनवरी 2025 को निधन हो गया। स्व. रेकवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ग्वालियर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया विक्रमसिंह रेकवाल के निवास विशाल नगर इटावा पहुंचे और स्व. रैकवार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।            इसके पश्चात फूल सिंह बरैया नूतन नगर देवास पहुंचे और सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल रैकवार के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर बाबा साहब अम्बेडकर पार्क नूतन नगर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उक्त जानकारी पवन आंवले ने दी। इस अवसर पर बाबूलाल रेकवाल, रामप्रसाद दुजावरा, पवन आंवले, रमेशचंद्र खगोड़ा, कालूरामजी, कैलाश बौद्ध आदि उपस्थित थे।