Posts

देवास इंडिया पुलिस महासंघ गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास ।   देवास इंडिया पुलिस महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा गणतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ एबी रोड मधुमिलन चौराहा स्थित माताजी के मंदिर प्रांगण में मनाया गया। महासंघ डिस्ट्रिक्ट कमांडर दशरथ सिंह ने बताया कि महासंघ के पदाधिकारियों ने झण्डावंदन कर देश के वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात तिरंगों का वितरण करते हुए बच्चों को मिठाई बांटी। इसे भी पढे - विधायक प्रतिनिधि कुमावत विभिन्न स्थानों पर जाकर मनाया गणतंत्र दिवस                                                                                           साथ ही महासंघ के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा भी की। इस अवसर पर कोमल व्यास, ओमप्रकाश, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट कमांडर दिनेश पाठक, असिस्टेंट तहसील कमाण्डर पूजा यादव, तहसील कमांडर पूजा व्यास, असिस्टेंट तहसील कमाण्डर कुम...

उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री देवड़ा ने महारानी राधाबाई शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय देवास में बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोज

Image
भारत सागर न्यूज/देवास । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने महारानी राधा बाई शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय देवास में आयोजित “विशेष भोज” में शामिल होकर, बच्चों के साथ भोजन किया। मध्यान्ह भोजन में सब्जी-पूड़ी-खीर, सलाद-पापड़ के साथ लड्डू परोसे गये। इसे भी पढे - विधायक प्रतिनिधि कुमावत विभिन्न स्थानों पर जाकर मनाया गणतंत्र दिवस इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, रायसिंह सेंधव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोद, सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, सुजावल जग्गा (आईपीएस), अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम बिहारी सिंह, भेरूलाल अटारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण उपस्थित थे। इसे भी पढे - अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभा अनुसूचित जाति परिषद ने मनाया गणतंत्र दिवस

अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभा अनुसूचित जाति परिषद ने मनाया गणतंत्र दिवस

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास ।   अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिलाध्यक्ष रश्मि पाण्डेकर के नेतृत्व में उज्जैन रोड तिराहा स्थित डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गणतंत्र दिवस मनाया। सर्वप्रथम अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा लहराते हुए सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई देकर मिठाई बांटी।  इसे भी पढे -  बस की टक्कर से कई भेड़ों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम                                         इस अवसर पर विक्रम देवडा, राजेश मालवीय, जेठवा, हेमराज गोखले, जगदीष  चौहान, राजेश चौहान, उषा मेडम, महेन्द्र सिंह परमार, सीमा चैहान आदि उपस्थित थे। इसे भी पढे - विधायक प्रतिनिधि कुमावत विभिन्न स्थानों पर जाकर मनाया गणतंत्र दिवस

विधायक प्रतिनिधि कुमावत विभिन्न स्थानों पर जाकर मनाया गणतंत्र दिवस

Image
भारत सागर न्यूज/देवास ।   हाटपीपल्या विधानसभा विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह कुमावत मित्र मंडल द्वारा 76वां गणतंत्र दिवस विभिन्न स्कूलों में मित्रों के साथ जाकर धूमधाम से मनाया गया। कुमावत अपने मित्रों के साथ शासकीय स्कूल गांव जसोदगढ, महाकाल इंग्लिश मीडियम स्कूल सिया, विद्यासागर स्कूल सिया, इंडियन एक्सप्रेस मुन्ना मैजिक सिया आदि विद्यालयों में पहुंचे और भारत माता का पूजन व झण्डावंदन करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।  इसे भी पढे -  बस की टक्कर से कई भेड़ों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम                             इस अवसर पर शेखर कुमावत, प्रदीप पाल, सागर कुमावत, कुणाल, अर्पित, ऋतुराज, दिलीप नायक, नरेंद्र सिंह ठाकुर, जयप्रकाश चैधरी आदि मित्रगण उपस्थित थे। इसे भी पढे - देवास में किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पर्यावरण प्रेमियों ने किया बिल्डर का घेराव

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  सिविल लाईन मेन रोड़ पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा लगभग 50 हरे-भरे, छायादार पेड़ो को काटने का कार्य तेजी से जारी है। कटाई करने वाले इतने बेख़ौफ़ है कि वे न केवल बिल्डर के प्लाट एरिया के पेड़ काट रहे है, बल्कि आसपास के पेड़ों को भी बेरहमी से काट रहे है। यह नजारा देखकर आदर्श कालोनी के पर्यावरण प्रेमियों ने दीपक बोरोले के नेतृत्व में इसका विरोध किया। इस पर बिल्डर ने आश्वासन दिया कि वे अब से केवल अपने प्लाट क्षेत्र के ही पेड़ काटेंगे।  इसे भी पढे -  देवास में किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता                     कालोनी वासियों ने मांग की है कि देवास के बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शासन इस निंदनीय कृत्य पर संज्ञान ले व इन पचास हरे वृक्षो के कटने से कालोनी के पर्यावरण की जो हानि हुई है उसके एवज में इतने ही पेड़ हमारी कालोनी में लगाकर इस क्षति को पूरा किया जाए। उल्लेखनीय है कि शासकीय क्वाटर तोडक़र जो जगह बिल्डर को दी गई है। उसमें कुछ एरिया ऐसा है जो बिल्डर क...

बैंक नोट प्रेस में गणतंत्र दिवस पर संविधान उद्देशिका शिलालेख का हुआ लोकार्पण

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । बैंक नोट प्रेस कारखाना मुख्य द्वार के सामने स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर उद्यान में डॉ.भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैंक नोट मुद्रणालय देवास में 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान उद्देशिका शिलालेख का लोकार्पण कर संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हीरक जयंती उत्सव समारोह बैंक नोट प्रेस अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछडा वर्ग कर्मचारी संघ देवास द्वारा मनाया गया। बैंक नोट प्रेस देवास के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष महोदय के.एन.महापात्र के मुख्य आतिथ्य में संविधान उद्देशिका शिलालेख लोकार्पण कर संविधान उद्देशिका का वाचन किया। एसपीएमसीआईएल की नो(09) इकाइयों में से एक बैंक नोट प्रेस देवास ईकाई में संविधान उद्देशिका शिलालेख का लोकार्पण के लिए अनुसूचित जाति,जनजाति,पिछडा वर्ग कर्मचारी संघ बीएनपी देवास द्वारा कारखाना महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष महोदय के.एन.महापात्र को धन्यवाद दिया।  इसे भी पढे -  बस की टक्कर से कई भेड़ों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम          ...

देवास में किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हार गली में पिछले दिनों घटित सनसनीखेज घटना में किराना व्यापारी आनंद उर्फ छोटू (30) की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद आरोपी के घर पर कुछ लोगों ने पत्थर बाजी भी की थी। अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है लेकिन पुलिस ने इस बार कुछ आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।    किराना व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता ... 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी रूपेश कहार और 1 अन्य अभी तक फरार तलवार के बाद गोली मारकर सुनियोजित तरीके से की थी किराना व्यापारी की हत्या  पुलिस अनुसार 25- 30 लाख की राशि मृतक द्वारा आरोपी से ली जाना थी फिलहाल पुलिस अलग अलग पहलुओं पर जांच कर रही है  कुछ दिन पहले नगर निगम सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला आरोपी रूपेश कहार के गायत्री विहार स्थित घर की संपत्ति और निर्माण सहित अन्य जानकारियां जुटाने के बाद आरोपी के घर पहुंचा था जहां परिवार को नोटिस देकर 7 दिवस का समय दिया गया था ... शीघ्र ही आरोपी के घर बुलडोजर एक्शन देखा जा सकता है. पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने आरोपियों पर 10000 का इन...

पिपलेश्वर महादेव मन्दिर समिति की मातृशक्तियों ने मनाया गणतंत्र दिवस

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । तिलक नगर स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मन्दिर परिसर मे मंदिर समिति की मातृशक्तियों द्वारा गणतंत्र दिवस उत्साह से मनाया गया। सर्वप्रथम झण्डावंदन कर राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत हुआ। समिति की कल्पना नाग द्वारा संचालित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षिका पुष्पा सिसोदिया ने स्वाधीनता का महत्व एवं संविधान के बारे मे विस्तार से बताया। सेवा निवृत प्राचार्य विमला पवार ने स्वाधीनता पर प्रकाश डालते देश की आजादी मे योगदान देने वाले सेनानीयो को याद किया। कार्यक्रम मे राष्ट्रभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुती रश्मि सिसोदिया ने दी। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष सुधा गुप्ता और सचिव सविता शर्मा ने भी अपने उद्बोधन मंे सभी को शुभकामना प्रेषित की। कार्यक्रम मे कांता चैहान, यशवंत पवार, सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, मनोहर फडनिस, केके गोर, राजकुमार शर्मा, अशोक गुप्ता, रामसिंह धोलपुरे, संजय चैहान, पीयूष जैन, पटेल साब, पंकज शर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा,मनोहर नागर विशेष रूप से उपस्थित रहे थे। अंत मंे प्रसादी का वितरण कल्पना नाग ने किया एवम आभार श्रीमती रश्मि सिसोदिया ने माना। उक्त जानकारी अशोक गु...

मालीपुरा स्कूल में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का नजर आया उत्साह

Image
  भारत सागर न्यूज/सोनकच्छ । शासकीय माध्यमिक विद्यालय मालीपुरा में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का नज़ारा देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत झंडावंदन से हुई, जिसे अंबाराम सर ने संपन्न किया। इसके बाद बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। गीत, कविता और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाएं अलका मैडम, शोभना मैडम, चौरसिया मैडम सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

बीएनपी मजदूर संघ ने 76 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

Image
  भारत सागर न्यूज/ देवास।   बीएनपी मजदूर संघ द्वारा 76 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए बीएनपी मजदूर संघ के कार्यालय मंत्री बबलू राम पटेल ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बीएनपी मजदूर संघ द्वारा अपने बीएनपी परिसर स्थित कार्यालय क्वार्टर नं 1049 पर भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, क्षेत्रीय निदेशालय इंदौर के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मारु के मुख्य आतिथ्य में 76 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएनपी मजदूर संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष शुभम चक्रवर्ती ने की। एवं विशेष अतिथि के रुप में बीएनपी मजदूर संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक जीवनलाल जाट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीएनपी मजदूर संघ के प्रधानमंत्री आशीष दत्त ने किया। इसे भी पढे -  कोई चढ़ा पोल पर तो किसी ने पकड़ा प्लायर...                  इस अवसर पर बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा झंडा वंदन किया गया एवं राष्ट्रगान ज...

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में आज दिनांक 26 जनवरी 2025 को 76 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी के द्वारा झंडा फहराया गया एवं संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय संविधान की मूल भावना को आत्मसात करते हुए हमें उसका अक्षरशः पालन करना चाहिए। हम एक अनुशासित एवं महत्वपूर्ण सेवाप्रदाता हैं। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन संविधान के मापदंडों के अनुरूप करेंगे।                        ध्वजफहराने के उपरांत 52 पुलिसकर्मियों को कर्मवीर योद्धा पदक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक आनंद घूंघरवाल सहायक लोक अभियोजन अधिकारी प्रहलाद घटिया, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी मुकेश कुमार पांडे, रक्षित निरीक्षक शशि वर्मा, निरीक्षक नितिन अमलावद सहित इंडक्शन कोर्स में सम्मिलित अधिकारी एवं पी टी एस उज्जैन के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अमलतास विश्वविद्यालय में मनाया बड़े हर्षोल्लास के साथ 76वा गणतंत्र दिवस

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास - अमलतास विश्वविद्यालय में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके बाद देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और छात्रों द्वारा विशेष नृत्य एवं नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमलतास विश्वविद्यालय के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया उपस्थित थे, जिन्होंने अपने संबोधन में देशभक्ति और एकता के संदेश को बल दिया। एवं कहा "इस संस्था में भी हम अपने संविधान की मर्यादा बनाए रखें, जैसे हम देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ हैं। वैसे ही इस संस्था के प्रति भी कर्तव्यनिष्ठ रहें।             आप सभी मिलकर समानभाव और भाईचारे के साथ निरंतर इस संस्था के विकास के लिए आगे बढ़ें और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करें।" कार्यक्रम में चेयरमैन महोदय द्वारा संस्था के प्रति बेहतर सेवा देने वाले कर्मचारियों एवं स्टाफ को प्रशक्ति पत्र देकर उनका मनोबल बदाया। इस ध्वजारोहण समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शरदचन्द्र वानखेड़े, रजिस्टार संजय रामभोले, मेडिकल कॉ...

गणतंत्र दिवस पर अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति

Image
म.प्र. के उपमुख्यमंत्री द्वारा बच्चों को दिया प्रथम पुरुस्कार भारत सागर न्यूज/देवास। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने परेड ग्राउंड पर अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों प्रथम पुरुस्कार देकर एवं उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "इन विशेष बच्चों की प्रतिभा अद्वितीय है। उनकी मेहनत और लगन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।"  इसके अलावा, देवास जिलाधीश महोदय ऋषभ गुप्ता और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस प्रस्तुति को शानदार बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मकता और समावेशिता का संदेश देते हैं। विद्यालय की प्राचार्या महोदय डॉ. भारती लाहोरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने विशेष बच्चों की क्षमताओं को निखारने और समाज के सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में ...

इस गणतंत्र दिवस पर न्यायिक परिवार यातायात के नियमों का पालन करने का संकल्प लें- जिला न्यायाधीश अजयप्रकाश मिश्र

Image
- 76वें गणतंत्र दिवस पर न्यायिक परिवार ने लिया यातायात नियमों के पालन का संकल्प भारत सागर न्यूज/देवास । न्यायालय परिसर में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्र ने राष्ट्र ध्वज फहराया। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश दिनेश प्रसाद मिश्र, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय वंदना जैन और अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अशोक वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालय कर्मचारीगण और अभिभाषक संघ के सदस्यगण ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित जनों ने संविधान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में जिला न्यायाधीश मिश्र ने देवास न्यायिक परिवार से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "हम सभी को यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए। इससे न केवल देवास जिले में बढ़ रही दुर्घटनाओं की रोकथाम होगी, बल्कि हम दूसरों को भी जागरूक करने में योगदान देंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अभिभाषक राज...

सभापति जैन ने किया निगम कार्यालय व जवाहर चौक पर ध्वजारोहण

Image
भारत सागर न्यूज/देवास । 76 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर नगर निगम कार्यालय पर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के धार्मिक प्रवास पर होने से सभापति रवि जैन के द्वारा निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के साथ धव्जारोहण किया गया। इसके पश्चात परम्परानुसार जवाहर चौक पर भी सभापति श्री जैन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा तिरंगे गुब्बारो को भी छोडा गया। इस अवसर पर निगम कार्यालय मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 45 निगम कर्मचारियों को सभापति रवि जैन, आयुक्त रजनीश कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि अजय पडियार, राज वर्मा, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।           इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि नितीन आहूजा, निगम लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, कार्यालय अधिक्षक अशोक देशमुख, भोलासिह जादोन, राघवेन्द्र सेन, सुर्यप्रकाश तिवारी, उपयंत्री मुशाहीद हन्फी, खुवंतसिह बघेल, पलक श्रीवास्तव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भूषण पवार, हरेन्द्रसिह ठाकुर, हेमन्त उबनारे, ओम...

खिवनी अभ्यारण्य में पर्यटकों के लिए दौलतपुर गेट का शुभारंभ

Image
  भारत सागर न्यूज/कन्नौद (देवास ): खिवनी वन्यजीव अभ्यारण्य, जो मध्य प्रदेश के देवास और सीहोर जिलों में फैला हुआ है, अब पर्यटकों के लिए एक नए प्रवेश द्वार - दौलतपुर गेट के साथ और भी सुलभ हो गया है। यह गेट विशेष रूप से भोपाल, सीहोर और ईछावर से आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर खोला गया है।इस गेट के खुल जाने से भोपाल क्षेत्र से आने वाले पर्यटक जिन्हे पूर्व में अभ्यारण्य के नंदा डाई गेट पहुंचने हेतु 142 की मी दूरी तय करना होता था जो कि दौलतपुर गेट के प्रारंभ हो जाने से घट कर मात्र 83 की मी हो जाएगी । खिवनी अभ्यारण्य प्रबंधन ने दौलतपुर गेट पर पर्यटकों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएँ की हैं, जिनमें सुलभ शौचालय भी शामिल हैं। अब पर्यटक सीधे दौलतपुर गेट से अभ्यारण्य में प्रवेश कर सकेंगे और जंगल के नज़ारों का आनंद ले सकेंगे। दौलतपुर गेट पर सुविधाएं:  सीधा प्रवेश: दौलतपुर गेट से अभ्यारण्य में सीधा प्रवेश।  शौचालय: पर्यटकों के लिए सुलभ शौचालय की व्यवस्था।  ब्रेकफास्ट: दौलतपुर गेट पर पर्यटकों के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है।   वन्यजीव दर्शन: ...

कलेक्टर गुप्‍ता व पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्‍ता व पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आमजन से गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की है।      नागरिकों से आव्हान किया है कि गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर पर्यावरण की रक्षा के लिये संकल्पित हों। जन-जागरूकता से ही भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण की सौगात मिलेगी।

प्रभारी मंत्री देवड़ा ने दी जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  उप मुख्‍यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देवास जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पावन दिवस पर हम सब मिलकर देश में एकता, शांति, समरसता और सामाजिक सौहार्द के लिए एकजुट रहने का संकल्प लें।             हम प्रण लें कि देश की सांस्कृतिक, भौगोलिक और सामाजिक परिवेश के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। हमारे युवा अपने अनोखे और उत्कृष्ट नवाचारों से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की संकल्पना को पूरा करने का संकल्प लें।   

मालवी प्रजापति समाज इटावा कार्यालय पर करेगा ध्वजारोहण

Image
  भारत सागर न्यूज/ देवास।  सर्व श्री दक्ष मालवी प्रजापति कल्याण समिति के तत्वाधान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मालवी प्रजापति समाज का गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। मालवी प्रजापति समाज हर वर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाता है।  इसे भी पढे -  मालवी प्रजापति समाज कल करेगा झंडा वंदन                                                                                         जिसके अंतर्गत  उज्जैन रोड इटावा स्थित कार्यालय पर प्रात:9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। अध्यक्ष जयराज वर्मा, युवा अध्यक्ष नन्दू भैया एवं सचिव सुमेर प्रजापति ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ध्वजारोहण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कलेक्टर ने निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Image
• नवीन मतदाताओं को प्रदान किए इपिक कार्ड • जिला पंचायत सभाकक्ष में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत सागर न्यूज/ सीहोर । कलेक्ट्रेट जिला पंचायत सभाकक्ष में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने नवीन मतदाताओं को इपिक कार्ड वितरित किए। उन्होंने निर्वाचन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का संदेश सुनाया गया। इसे भी पढे -  ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने की तैयारी... कार्यक्रम में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराना है। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी ने जिम्मे...