सद्गुरु शीलनाथ मंडल ने तिलगुड व पतंग का वितरण कर मनाया पतंग महोत्सव
भारत सागर न्यूज/देवास । विधायक गायत्रीराजे पवार व श्रीमंत विक्रम सिंह पवार महाराज के नेतृत्व में सद्गुरु शीलनाथ मंडल द्वारा पतंग महोत्स्व मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान ने बताया कि मकर सक्रांति पर्व पर मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 33, 34, 35, 36 एवं 37 में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सक्रांति मनाई गई। इस अवसर पर वार्डो मे छोटे बच्चों को तिल गुड़ के साथ पतंग का वितरण किया। इस अवसर भाजपा नेताओं व बूथ अध्यक्ष मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्डों में वरिष्ठ नेता अशोक कहार, पार्षद जितेंद्र मकवाना, शैलू मोरे ,कालू दरबार,अखिलेश धुरिया, हरीश बैरागी (मोनू ), असलम घोसी, पार्षद बाबू यादव, अर्जुन यादव, विनय पंचोली, परवेज शेख, अभिषेक अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।