Posts

सद्गुरु शीलनाथ मंडल ने तिलगुड व पतंग का वितरण कर मनाया पतंग महोत्सव

Image
भारत सागर न्यूज/देवास । विधायक गायत्रीराजे पवार व श्रीमंत विक्रम सिंह पवार महाराज के नेतृत्व में सद्गुरु शीलनाथ मंडल द्वारा पतंग महोत्स्व मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान ने बताया कि मकर सक्रांति पर्व पर मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 33, 34, 35, 36 एवं 37 में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सक्रांति मनाई गई। इस अवसर पर वार्डो मे छोटे बच्चों को तिल गुड़ के साथ पतंग का वितरण किया।        इस अवसर भाजपा नेताओं व बूथ अध्यक्ष मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्डों में वरिष्ठ नेता अशोक कहार, पार्षद जितेंद्र मकवाना, शैलू मोरे ,कालू दरबार,अखिलेश धुरिया, हरीश बैरागी (मोनू ), असलम घोसी, पार्षद बाबू यादव, अर्जुन यादव, विनय पंचोली, परवेज शेख, अभिषेक अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

गौशाला में लाखों के घोटाले का आरोप, पशुपालन मंत्री से कार्रवाई की मांग की

Image
3 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो स्वामी कृष्णानंद करेंगे अनशन भारत सागर न्यूज/उज्जैन/खाचरोद/संजय शर्मा 9424850595 । जिले की खाचरोद तहसील के लिंकोडिया गांव में बनी नंदराज गोदाम गौशाला लेकोडिया टांक गांव का मामला सामने आया है, जिसमें खाचरोद के बंगलामुखी के महत कृष्णा नंद महाराज द्वारा तहसील कार्यालय में सीडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। महंत का कहना था की जब इस गोशाला का रजिस्ट्रेशन करवाया गया।  इसे भी पढें -  रायसिंह सैंधव को समर्पण और निष्ठा का मिला फल, बने भाजपा जिलाध्यक्ष, जानिए किन - किन पदों पर निभाया दायित्व ...                              जब इस गोशाला में करीब एक हजार से ऊपर गाय गोशाला में थी परंतु जब इस गोशाला का सत्यापन करवाया गया तो इसमें महज 502 गाय पाई गई हैं। बाकी बची 498 गाय कहा गई और सरकार द्वारा मिलने वाली गो वंश के नाम आने वाली राशि गोशाला चलाने वाले कब से खा रहे है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा जाए क्यों की ये क्षेत्र मुख्यमंत्री का ह...

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आष्टा में ली बैठक

Image
भारत सागर न्यूज/सीहोर/आष्टा/रायसिंह मालवीय 7828750941 । कांग्रेस द्वारा चलाई जाने वाले अभियान जय बापू जय भीम जय संविधान की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी सहित पूरे देश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष सीडीसी सदस्य मुख्यमंत्री गण पूर्व मुख्यमंत्री गण अखिल भारतीय कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी की उपस्थिति में 27 जनवरी बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली महु इंदौर से होगी उक्त कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आष्टा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा राष्ट्रीय सचिव आनंद चौधरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती जिला प्रभारी प्रदेश कांग्रेस महासचिव जय श्री हरीकरण की उपस्थिति में स्थानीय गोकुल धाम आष्टा में आयोजित की गई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा की आज देश की सत्ता में बैठे लोग बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करते हैं और वह संविधान को समाप्त करना चाहते हैं वह लोग चाहते है...

खनिज विभाग में 16 अधिकारियों के तबादले ! Transfer of 16 officers in Mineral Department !

Image
भारत सागर न्यूज/ भोपाल। मप्र शासन खनिज साधन विभाग मंत्रालय ने अपनी प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत 16 अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह निर्णय विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और खनिज संसाधनों के प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। इसे भी पढें -  रायसिंह सैंधव को समर्पण और निष्ठा का मिला फल, बने भाजपा जिलाध्यक्ष, जानिए किन - किन पदों पर निभाया दायित्व ... तबादले हुए अधिकारियों की सूची में... प्रमुख रूप से संजय सोलंकी सहायक खनिज अधिकारी का उज्जैन से भोपाल तबादला किया गया है। उनके स्थान पर कामना गौतम सहायक खनिज अधिकारी का बुरहानपुर से उज्जैन तबादला किया गया है। राकेश कनेरिया का झाबुआ से धार, जयदीप नामदेव का इंदौर से सीधी तबादला किया गया है। इसे भी पढें -  जिला अध्यक्षों की सूची जारी, समर्थकों में जोश, जिनके नाम आए, उनके सितारे बुलंद, बाकी का टूटा दिल  अन्य अधिकारियों की जानकारी के लिए सूची देखें...  विशेषज्ञों का मानना है, कि इस बदलाव से खनिज विभाग के कार्यों में सुधार होगा और राज्य की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। इसे भी पढें -  वृंदावन धाम कॉल...

सूरज की किरणों से बिजली उत्पादन करने वालों की संख्या अब 23800 !

Image
- पीएम सूर्यघर योजना से सतत बढ़ोतरी  - मेरी छत-मेरी बिजली का नारा भी बुलंद भारत सागर न्यूज/ इंदौर । पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लागू होने के बाद मालवा और निमाड़ में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीन 15 जिलों में 23800 स्थानों पर रूफ टॉप सोलर नेट मीटर योजना के तहत बिजली उत्पादन हो रहा है।  इसे भी पढें -  रायसिंह सैंधव को समर्पण और निष्ठा का मिला फल, बने भाजपा जिलाध्यक्ष, जानिए किन - किन पदों पर निभाया दायित्व ...                                                   मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक रजनी सिंह ने बताया कि पिछले 10 माह में करीब 11 हजार से ज्यादा उपभोक्ता रूफ टॉप सोलर नेट मीटर योजना से जुड़े हैं। इनमें आधे से ज्यादा पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित हैं। सुश्री सिंह ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत...

वृंदावन धाम कॉलोनी पहुंचकर पुलिस ने रहवासियों का दूर किया डर

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । पिछले दिनों वृंदावन धाम कॉलोनी देवास में फ्रिज में महिला का शव बरामद होने की सनसनीखेज घटना के बाद लगातार आस-पड़ोस के रहवासियों में भय बना हुआ था। घटनाक्रम के कारण फैली अफवाहों से लोगों के मन में डर व्याप्त था। इसे देखते हुए 14 जनवरी को पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन पर बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने पुलिस स्टाफ के साथ वृंदावन धाम कॉलोनी पहुंचकर रहवासियों को अफवाहों से बचने तथा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत थाने पर सूचना करने के लिए कहा। नियमानुसार किरायेदारों की सूचना थाने पर देने संबंधी निर्देश दिए। साथ ही कॉलोनी में सुरक्षा की दृष्टि से ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत नवीन कैमरे स्थापित करने हेतु रहवासियों से अपील की। वर्तमान में हो रहे हैं साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। किसी भी प्रकार का साइबर संबंधी अपराध घटित होने पर अथवा फ्रॉड कॉल आने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा निकटवर्ती थाने पर तत्काल सूचना देने संबंधी समझाइश दी गई।

Police ने प्रतिबंधित चाइना डोर बेचते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया...

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार जिले में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के उपयोग और विक्रय पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।               इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली अजय गुर्जर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने नयन पिता प्रेमप्रकाश यादव निवासी भवानी सागर एवं रोहित पिता रतन कहार निवासी भवानी सागर देवास को गिरफ्तार कर 4 प्रतिबंधित चाइना डोर जब्त की।   आरोपियो के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर, न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय कार्य - उक्त कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली श्री गुर्जर, उनि जितेंद्र यादव, सचिन सोनगरा, आर गोपाल, सूरज सिंह सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।

संक्रांति पर घर में छाया मातम, पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर युवक की मौत

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। शहर में मकर संक्रांति का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा था, लेकिन नई आबादी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने माहौल गमगीन कर दिया। 25 वर्षीय आदित्य सांगते, जो नगर निगम में सफाई मित्र के पद पर कार्यरत था, पतंग उड़ाते समय छत से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।                 जानकारी के अनुसार आदित्य पिता मोहनलाल सांगते अपने दोस्तों के साथ छत पर पतंग उड़ा रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल जमीन पर गिर गया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़- मृतक के चाचा विनय सांगते ने बताया कि आदित्य अपनी दोस्तों के साथ पतंग उड़ाने में व्यस्त था। टंकी पर खड़े होकर पतंग संभालते समय यह हादसा हुआ। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। खुशियों के दि...

श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी स्थापना दिवस पर भगवान परशुराम जी की महा आरती

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/नागदा/संजय शर्मा 9424850595। नागदा   में श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी मध्य प्रदेश का 13 जनवरी को प्रति वर्ष स्थापना दिवस मनाया जाता है। विगत वर्षों के अनुसार इस वर्ष प्रदेश की नागदा एवं खाचरोद इकाई द्वारा आराध्य देव भगवान परशुराम का पूजन कर महा आरती परशुराम सैनीको द्वारा की जाएगी। श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी नागदा के द्वारा शाम 6:30 बजे महिदपुर रोड हीरो होंडा शोरूम के सामने रखी गयी। आराध्य देव भगवान परशुराम जी की महा आरती में सम्मिलित होने का आग्रह युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा, तहसील संयोजक निलेश मेहता, नगर अध्यक्ष हेमंत तिवारी, तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा, प्रदीप दुबे, राहुल पण्ड्या, यशवंत दुबे, हिमांशु शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष वर्षा मेहता, कविता तिवारी, काजल तिवारी, ममता शर्मा, प्रीति कौशिक, सुचित्रा शर्मा, लता शर्मा आदि द्वारा किया गया।                आयोजन को लेकर युवाओं एवम समाज के गुलजारीलाल त्रिवेदी, आनंद दिक्षित, निर्मला रावल, विजय व्यास, स...

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अजा मोर्चा जुनियर मण्डल ने किया स्वागत

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न जिलो के जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसके अंतर्गत प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से वरिष्ठ भाजपा नेता रायसिंह सेंधव को भाजपा देवास का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। श्री सेंधव मंगलवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जूनियर मण्डल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया ने भाजपा कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ मिलकर श्री सेंधव को 51 किलो की माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी करते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा के कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।

अ.भा.पोरवाल युवा संगठन ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Image
  भारत सागर न्यूज/ देवास।  युवा निर्माण से समाज निर्माण व समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य के साथ अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया, महामंत्री जगदीश काला, प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र काला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के अद्भुत युवा शक्ति एवं ऊर्जावान, प्रेरणादायक व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर समस्त समाजजन व युवा साथियों ने सयाजी द्वार स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  इसे भी पढें -  रायसिंह सैंधव को समर्पण और निष्ठा का मिला फल, बने भाजपा जिलाध्यक्ष, जानिए किन - किन पदों पर निभाया दायित्व ...                                   कार्यक्रम में पोरवाल युवा संगठन के  पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक पोरवाल ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पोरवाल युवा संगठन संस्थापक राजेंद्र संघवी, राजेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता, जिला महामंत्री नरेश पोरवाल, सीए क...

संगठन पर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले भर में उत्साह और उमंग के साथ ऐतिहासिक बनाकर मनाया

Image
- संगठन पर्व संवाद और समन्वय के साथ पार्टी की पद्धति अनुसार पूरा हो रहा है भारत सागर न्यूज/ देवास।  भारतीय जनता पार्टी जिला देवास द्वारा संगठन पर्व के समापन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं देवास जिले के संगठन निर्वाचन अधिकारी आशीष अग्रवाल द्वारा नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष से निर्वाचन संबंधित बैठक को संबोधित किया एवं कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जो यह संगठन पर्व हमने मनाया है। देवास जिले में ऐतिहासिक रहा है आगे भी सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडल में भारतीय जनता पार्टी के आने वाले पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में पार्टी की रीती नीतियों के द्वारा हमारी केंद्र की सरकार एवं राज्य की सरकार के ऐतिहासिक काम के द्वारा हम जनता के बीच में जाएंगे एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए जनता से संवाद करें। इसे भी पढें -  रायसिंह सैंधव को समर्पण और निष्ठा का मिला फल, बने भाजपा जिलाध्यक्ष, जानिए किन - किन पदों पर निभाया दायित्व ...                        अग्रवाल ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया एवं उस...

सर्वसम्मति से चुने गए सिख समाज के नए पदाधिकारी...New officers of Sikh community elected unanimously...

Image
भारत सागर न्यूज/देवास ।  सिख समाज ने सर्वसम्मति से अपने नए पदाधिकारियों का चयन किया। यह प्रक्रिया देवास संगत के सहयोग और मार्गदर्शन में संपन्न हुई। समाजजनों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से सरदार हरजीत सिंह खनूजा को अध्यक्ष और सरदार भूपेंद्र सिंह खनूजा को संरक्षक के रूप में चुना। संगत ने अध्यक्ष को अन्य पदाधिकारियों के चयन का अधिकार सौंपा, जिसके बाद समाज की सेवा और विकास के लिए विभिन्न पदों पर व्यक्तियों का चयन किया गया।  पदाधिकारियों के नाम-  अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह खनूजा, संरक्षक सरदार भूपेंद्र सिंह खनूजा, उपाध्यक्ष रोमीसिंह मल्होत्रा, सचिव सरदार जगजीत सिंह टुटेजा, सहसचिव हरचरण खनूजा, कोषाध्यक्ष हरजीत सिंह टुटेजा। कार्यकारिणी सदस्य- गुरचरण सिंह सलूजा, रणजीत सिंह डंग, चरणजीत अरोड़ा, गुरमीतसिंह गंभीर, प्रभजोत सिंह सनी और शैंकीसिंह जुनेजा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के कल्याण और विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे समाज के प्रत्येक सदस्य की समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए हमेशा ...

जिला अध्यक्षों की सूची जारी, समर्थकों में जोश, जिनके नाम आए, उनके सितारे बुलंद, बाकी का टूटा दिल

Image
भारत सागर न्यूज/देवास । सोमवार रात भाजपा ने 18 जिलों के जिला अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी। सूची आते ही कई जगह पार्टी कार्यालयों पर जश्न का माहौल बन गया। पटाखों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक झूमते नजर आए। जिन नेताओं के नाम फाइनल हुए, उनके समर्थकों ने जमकर नाच-गाना किया और मिठाइयों से मुंह मीठा कराया। सूची जारी होने के बाद जहां एक तरफ जिला अध्यक्ष बनाए गए नेताओं के समर्थक जश्न मना रहे हैं, वहीं दावेदारी में पीछे रह गए नेता और उनके चाहने वालों के चेहरों पर मायूसी छा गई। ऐसा लग रहा है कि कुछ नेता अगले चुनाव तक नाम क्यों नहीं आया? का विश्लेषण करते रहेंगे। कहीं पटाखे, कहीं सन्नाटा - भोपाल से लेकर शिवपुरी, नीमच, देवास तक जश्न की तस्वीरें सामने आईं। भोपाल ग्रामीण में तीरथ सिंह मीणा के नाम पर ढोल की थाप पर समर्थक थिरकते रहे। वहीं देवास में रायसिंह सैंधव की घोषणा होते ही समर्थकों ने आतिशबाजी कर आसमान रोशन कर दिया। इंदौर में अब भी नाम की खींचतान चल रही है। यहां सन्नाटे की वजह साफ है नाम तय नहीं हुआ है। कई नेताओं टूट गए सपने- इस बार भाजपा के जिला अध्यक्षों के नाम फाइनल करना...

Dewas किराना व्यापारियों ने की गिरिराज परिक्रमा... Dewas grocery traders circumambulated Giriraj...

Image
- किराना व्यापारी एशो. के 131 सदस्य गिरिराज जी की परिक्रमा पर निकले भारत सागर न्यूज/ देवास।   श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो..., तेरी कट जाए बाधा जीवन की तू कर परिक्रमा गोवर्धन की..., गिरिराज धरण प्रभु तेरी शरण... जैसे भजनों से ब्रज भूमि उस समय गुंजायमान हो गई, जब देवास से किराना व्यापारी एशो. के 131 सदस्य गिरिराज की परिक्रमा पर निकले। परंपरागत वेशभूषा के साथ डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए परिक्रमा प्रारंभ की। सभी सदस्यों की एक समान वेशभूषा स्थानीय रहवासियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। किराना व्यापारी संघ के सभी सदस्यों ने शनिवार को अपनी ब्रज यात्रा का प्रारंभ बरसाना और वृन्दावन दर्शन से शुरू किया। रविवार को सुबह 10 बजे दान घाटी पर गोवर्धन मंदिर के दर्शन के पश्चात परिक्रमा की शुरुआत हुई। पुरुष सफेद कुर्ता-पजामा, जैकेट,  दुपट्टा धारण किए परिक्रमा में शामिल हुए, जबकि महिलाओं ने रानी रंग के वस्त्र व दुपट्टा धारण किया।  इसे भी पढें -   भाजपा जिला अध्यक्ष बने राजेश धाकड़, कार्यकर्ताओं में खुशी !               ...

भाजपा जिला अध्यक्ष बने राजेश धाकड़, कार्यकर्ताओं में खुशी ! Rajesh Dhakad becomes BJP district president, happiness among workers!

Image
भारत सागर न्यूज/ उज्जैन। नागदा के भाजपा नेता राजेश धाकड़ को भाजपा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। देर रात इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी माने जाने वाले राजेश को यह जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी में उनका प्रभाव और बढ़ गया है। इसे भी पढें -  रायसिंह सैंधव को समर्पण और निष्ठा का मिला फल, बने भाजपा जिलाध्यक्ष, जानिए किन - किन पदों पर निभाया दायित्व ...                                  शहर अध्यक्ष के रूप में पहले ही पार्टी में अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर चुके राजेश को अब जिला अध्यक्ष की कमान भी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के समर्थक होने के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। इसे भी पढें -  मध्यप्रदेश भाजपा जिला शहर अध्यक्षों की घोषणा... इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग देखने को मिल रहा है। सभी को उम्मीद है, कि उनके नेतृत्व में पार्टी को जिले में नई ऊंचाइयां मिलेंगी। पार्टी के...

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में लगाये शिविरों में विधायक हुए शामिल,सरकार की योजनाओं का पात्रो को लाभ दिलाना शिविरों का प्रमुख है उद्देश्य

Image
  भारत सागर न्यूज/सीहोर/आष्टा । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का लक्ष्य है की जब भारत के नागरिक हम सब आजादी की 100 वी सालगिरह मनाये तब मेरा भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा नजर आये । इस ही लक्ष्य को लेकर हम सब कार्य कर रहे है। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिन रात इस लक्ष्य के लिये सतत कार्य कर रहे है। उक्त उदगार आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित शिविरों में ग्राम कन्नौद शिवजी,बडघांटी, खाचरौद, खामखेड़ा जत्रा,उदयपुरा आदि ग्रामो में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे । जनकल्याण अभियान के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगो को मिले कोई छुटे नही । जो छूट गये है उन पात्रो को लाभ दिलाया जाए के शिविरों में अधिकारियों को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र की उक्त ग्राम पंचायत में जनकल्याण अभियान के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में आज आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजिनियर ने आष्टा तहसील के उक्त ग्रामो में लाखो के विकास कार्य...

रायसिंह सैंधव को समर्पण और निष्ठा का मिला फल, बने भाजपा जिलाध्यक्ष, जानिए किन - किन पदों पर निभाया दायित्व ...

Image
भारत सागर न्यूज/देवास ।  रायसिंह सैंधव एक प्रतिष्ठित राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं। उनका जन्म 1 जुलाई 1967 को हुआ। उनके पिता, स्वर्गीय भवानीसिंह सैंधव, का आशीर्वाद उन्हें मिला। सैंधव ने एमए और बीएड की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की। क्षत्रिय सैंधव राजपूत समाज से जुड़े सैंधव ने अपने जीवन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में योगदान-  रायसिंह सैंधव ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से की। संघ में उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया, जिनमें मुख्य शिक्षक, कार्यवाह, तहसील कार्यवाह, और जिला सेवा प्रमुख की भूमिका शामिल रही। इसके अलावा, उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर में प्राचार्य और ग्राम भारती के जिला संयोजक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। हिंदू जागरण मंच में जिला संयोजक के रूप में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। भारतीय जनता पार्टी में दायित्व- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के बाद, सैंधव भारतीय जनता पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े। उन्होंने ...

फ्रिज में मिली महिला की लाश से समस्त प्रजापति समाज में आक्रोश, आरोपियों को फांसी की मांग

Image
- अ.भा. भारतीय प्रजापति (कुम्भकार) संघ ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन भारत सागर न्यूज/देवास । अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्भकार) संघ ने विगत दिनों प्रजापति समाज की महिला फ्रीज में मिली लाश के आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शेखर प्रजापत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक समाचारों के माध्यम से हमे जानकारी मिली कि देवास की वृंदावन धाम कालोनी में प्रजापति समाज की महिला का जघन्य हत्याकांड हुआ है। घटना के बाद से सभी समाजजन में आक्रोश व्याप्त है। घटना के कुछ ही घंटो बाद पुलिस ने आरोपी को पकड लिया, जिसमें उसने खुलासा किया है कि मृतक महिला प्रतिमा (पिंकी) प्रजापति जो कि प्रजापति कुम्भकार समाज की महिला थी। हमे जानकारी मिली है कि पीएम रिपोर्ट में पिंकी महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद पिंकी के शव को आरोपी ने फ्रिज में रख रखा था। आरोपी पहले से शादीशुदा होने होने के बाद भी लिव इन में युवती के साथ रह रहा था। आरोपी ने प्रेमिका की हत्या...

जैन समाज सामाजिक संगठन का मिलन समारोह हुआ आयोजित

Image
जिलेभर के सकल जैन समाज के ट्रस्ट मंडल के प्रतिनिधि हुए एकत्रित  जैन महासंघ जिला देवास के अध्यक्ष रवि जैन एवं राजेश जैन सचिव मनोनीत भारत सागर न्यूज/देवास। जैन समाज के उत्थान, विकास एवं समरसता के उद्वेश्य से जिला मुख्यालय पर जैन समाज सामाजिक संगठन (रजि) द्वारा देवास जिले के सकल जैन समाज के ट्रस्ट मंडलों के पदाधिकारी का महा मिलन समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। जैन समाज सामाजिक संगठन के संयोजक नरेंद्र जैन, अध्यक्ष महावीर जैन, सचिव दिलीप चौधरी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, संयुक्त सचिव प्रवीण पानौत, पारस जैन, सहसंयोजक निलेश जैन कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद जैन, आर सी जैन, संजय तलाटी और गिरीश संघवी द्वारा मंचासीन अतिथि नरेंद्र जी पाटौदी, कैलाश जी जैन, रवि जी जैन, राजकुमार की नाहर का सामाजिक दुपट्टा, मोती माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया । इसके पश्चात कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष महावीर जैन ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों का स्वागत किया।...