ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने की तैयारी...

भारत सागर न्यूज/ प्रयागराज। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 90 के दशक में अपनी अदाकारी और ग्लैमर के लिए मशहूर रही हैं। अब एक नई राह पर निकल चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने महाकुंभ में शिरकत करते हुए आधिकारिक रूप से संन्यास ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होंने अपनी नई पहचान की घोषणा की। अब ममता कुलकर्णी "यामाई ममता नंद गिरी" के नाम से जानी जाएंगी। इसे भी पढे - बस की टक्कर से कई भेड़ों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम खास बात यह है कि ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के पद से सम्मानित किया जाएगा। यह कदम उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव दर्शाता है। ममता ने अपने फिल्मी करियर के बाद एकांत और आध्यात्मिकता का जीवन चुना और अब वे आध्यात्मिक जीवन की इस नई जिम्मेदारी के साथ जुड़ने जा रही हैं। इसे भी पढे - कोई चढ़ा पोल पर तो किसी ने पकड़ा प्लायर... ममता कुलकर्णी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं और लाखों दिलों पर राज किया। समय के साथ, उन्होंने फिल्मो...