गणगौर तीज शोभायात्रा में 'ईसर-गवरा' फूल पाती के साथ निकली महिलाएं, नवनियुक्त अध्यक्षों का सम्मान किया




भारत सागर न्यूज/नागदा। सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा परंपरागत सौभाग्य के पर्व गणगौर तीज के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन 1 अप्रैल, मंगलवार को किया गया। चल समारोह ममता ट्रैक्टर के पीछे डॉ. रमेशचंद्र रावल के निवास से 4.30 बजे शोभा यात्रा प्रारंभ हुआ। 




रानी चुनरी में सर पर कलश लिए महिलाएं चल समारोह में नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए प्रकाश नगर स्थित सहस्त्र औदीच्य धर्मशाला पहुंची। चल समारोह का विभिन्न मंचो से पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय द्वारा स्वागत किया गया। 




चल समारोह में सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक गुलजारीलाल त्रिवेदी अध्यक्ष आनंद दिक्षित, सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष डॉ. रमेश रावल, सिद्धनाथ पाठक, सुरेश उपाध्याय, रामचंद्र त्रिवेदी, दिनेश पुरोहित, राजेश शर्मा, निलेश मेहता, राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी अध्यक्ष हेमंत तिवारी, बंटी ठक्कर, महिला मंडल 




अध्यक्ष निर्मला रावल, विमला पुरोहित, चंद्रकांता शर्मा, वंदना त्रिवेदी, इंदु पांडे, सुकर्णा त्रिपाठी, शोभा त्रिवेदी, सीमा पंड्या, वर्षा मेहता, अनीता शर्मा, पुष्पा उपाध्याय, अर्चना दवे, राशि उपाध्याय, अरुणिमा तिवारी,सरोज पंड्या, लता शर्मा,चेतना भारद्वाज,सुमित्रा पंड्या, शोभा शर्मा, बंटी दीदी, रेखा शर्मा आदि बड़ी संख्या में महिला एवं समाज जन मौजूद रहे। 



चल समारोह के उपरांत प्रकाश नगर स्थित धर्मशाला में डॉक्टर हिमांशु दत्त पांडेय का मेडिकल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने तथा डॉक्टर प्रदीप रावल का गोविंद माधव ट्रस्ट अध्यक्ष बनने पर सम्मान किया गया। 




इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी मंचासीन रहे। गणगौर शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह का समापन सहभोज के साथ हुआ। जानकारी मीडिया प्रभारी वर्षा मेहता ने दी।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग

देवास जिले के खेल गांव देहरिया साहू की बेटी सुदीक्षा पाटीदार करेगी बैंकॉक थाईलैंड में देश का प्रतिनिधित्व