उज्जैन रोड फोरलेन तत्काल स्वीकृत किया जाए- पूर्व पार्षद आबिद खान
भारत सागर न्यूज/देवास। विगत कई वर्षो से उज्जैन रोड अम्बेडकर चौराहा से बायपास तक चार किमी को फोर लेन सड़क निर्माण की मांग की जा रही है। विगत समय इस मांग को लेकर आंदोलन भी किए गए। सत्तारूढ पार्टी आंख बंद कर बैठी हुई है और छूठी घोषणा उक्त सड़क निर्माण की आज तक करते आ रहे है। वस्तुस्थिति यह है
कि आज तक उज्जैन रोड बायपास तक फोरलेन की स्वीकृत नही हुई है। फोरलेन सड़क का निर्माण एवं एक ओव्हर ब्रिज वार्ड क्रं. 27 से बनाए जाना प्रस्तावित है। इटावा क्षेत्र ओवरब्रिज के यहा पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हे। उक्त घटना में कई लोग अपनी जान गवां चुके है। पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि आबिद खान के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने वरिष्ठ अधिकारियों से उक्त मांग के संबंध में मुलाकात की।
वरिष्ठ अधिकारियों ने अवगत कराया कि ब्रिज के संबंध में कोई स्वीकृति नही हुई है। स्वीकृति का प्रपोजल राज्य शासन को भेजा गया है। खान ने भोपाल के पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर बात करके उक्त संदर्भ में तत्काल स्वीकृति की मांग की। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि करीबन दो माह तक स्वीकृति के कोई आसार नही है। खान ने जनहित में तत्काल फोरलेन निर्माण की स्वीकृति की मांग करते हुए कहा है कि शीघ्र ही जन आंदोलन किया जाएगा।
Comments
Post a Comment