भाजपा का स्थापना दिवस मनाया...

-विशाल रैली निकाली गई,,,,,,

-नाच गाकर मनाया जश्न,,,,,,,



भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापन दिवस मनाया गया। इस मौके पर विशाल रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।




आज देश भर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज उज्जैन में भी इस मौके पर शहर में कई आयोजन हुए। 




सुबह भाजपा लोक शक्ति कार्यालय में स्थापना दिवस पर पार्टी के पितृ पुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यही से बैंड बाजे के साथ विशाल रैली निकाली गई। जिसमें कार्यकर्ता नाचते गाते हुए निकले। 



इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल और सभापति कलावती यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग