सहायक पुलिस उप निरीक्षक के निधन पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दी आर्थिक सहायता....




भारत सागर न्यूज/देवास। सिटी कोतवाली थाना मे पदस्थ एएसआई विमल व्यास का जनवरी 2025 में चिकित्सक इलाज चलते निधन हो गया था। उनके परिवार को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पीएसपी (पुलिस सैलरी पैकेज) योजना के तहत 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। 



एसपी पुनीत गहलोत की उपस्थिति में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पीएसपी योजना के माध्यम से एएसआई व्यास की पत्नी अनिता व्यास की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण बेटे विदित व्यास को 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। 



स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप प्रकाश, मुख्य प्रबंधक अखिलेश विश्वकर्मा, शाखा प्रबंधक पूर्ति जैन एवं अभिषेक मनवानी (रिलेशनशिप मैनेजर) उपस्थित थे। भारतीय स्टेट बैंक में सैलरी खाता होने पर बैंक द्वारा सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु पर बीमा उपलब्ध कराया जाता है।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग