कलश यात्रा के साथ श्री रामेश्वरम महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व श्री शिव महारूद्र यज्ञ प्रारंभ...



भारत सागर न्यूज/देवास। स्थानीय श्री मैनाश्री गीताश्री ग्रीन सिटी कॉलोनी स्थित श्री रामेश्वरम महादेव मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्री शिव महारूद्र यज्ञ का शुभारंभ विधि विधानपूर्वक कलश यात्रा के साथ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 25 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें विविध धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, यज्ञ एवं प्रवचन होंगे।सुबह महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली। 



यात्रा का शुभारंभ मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेष रूप से महिलाएं और युवा, उत्साहपूर्वक शामिल हुए।कलश यात्रा के उपरांत यज्ञाचार्य पं. सुभाष शर्मा ने कलश यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, कलश स्वयं में पंचतत्वों का प्रतिनिधित्व करता है पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश। 



जब भक्तजन सामूहिक रूप से कलश यात्रा में भाग लेते हैं, तो यह शक्ति और शुभ ऊर्जा का संचार करता है, जिससे सम्पूर्ण वातावरण शुद्ध और पवित्र हो जाता है। यह यात्रा, मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आवश्यक आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगी। इससे भगवान की मूर्ति में 'प्राण' स्थापित होते हैं। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग