शहर में गर्मी का कहर दिन का तापमान 42 पर पहुंचा इस सीजन का सबसे गर्म दिन....



भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा।शहर में गर्मी का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। आज का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आज पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।



शहर में पिछले दो तीन दिनों से गर्मी कहर बरपा रही है। गर्मी का आलम यह है कि दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान होने लगती है। आज भी गर्मी ने शहर को जमकर तपाया। 


आज पारे में कल की अपेक्षा बढ़ोतरी हुई और पारा बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।जो इस सीजन का  सर्वाधिक है। इसके पहले वर्ष 2010 में पारा 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



जो अभी तक रिकॉर्ड है। जीवाजीराव वैधशाला के अघीक्षक डॉ आर पी गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में पारा और बढ़ने की संभावना है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग