पांच दिवसीय श्री रामेश्वरम महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व श्री शिव महारूद्र यज्ञ 21 से

भारत सागर न्यूज/देवास। स्थानीय श्री मैनाश्री गीताश्री ग्रीन सिटी कॉलोनी में श्री रामेश्वरम महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्री शिव महारूद्र यज्ञ का आयोजन 21 से 25 अप्रैल शुक्रवार तक किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में यज्ञाचार्य पं. सुभाष शर्मा के सानिध्य में हेमाद्री स्नान, मंडल प्रवेश, गणेश पूजन, यज्ञ मंडल में देवताओं की स्थापना, अग्नि प्रकट, हवन होगा। 




प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व सुबह 8:30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 25 अप्रैल को पूर्णाहुति के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। 




आयोजक मंडल समस्त कालोनीवासी, सभी शिव भक्तों ने धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग