उज्जैन में कांग्रेस का आन्दोलन मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास कार्यकताओं और पुलिस में झड़प.....




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। आज कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला जलाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प हुई। पुलिस विडियो फुटेज के आधार पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है।




आरटीओ के मालदार आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके साथी शरद एवं चेतन को जमानत मिलने के खिलाफ आज मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला जलाने का आव्हान किया गया था। इसी के चलते आज उज्जैन में भी कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक महेश परमार और शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन करते हुए 




शहर कांग्रेस कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया। इस दौरान तीन जगहों से पुतले लाकर उसमें आग लगाई गई।इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतला छिनने को लेकर हल्की झड़प भी हुई। हालांकि कांग्रेसी नेता पुतला जलाने का दावा कर रहे हैं। वहीं पुलिस इससे इंकार कर रही है। 




एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि बिना अनुमति आन्दोलन करने और ज्वलन शील पदार्थ फैंकने पर पुलिस विडियो फुटेज के आधार पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान कर रही है। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जायेगा।




Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग

देवास जिले के खेल गांव देहरिया साहू की बेटी सुदीक्षा पाटीदार करेगी बैंकॉक थाईलैंड में देश का प्रतिनिधित्व