महिला सशक्तिकरण केवल व्यक्तिगत नही पुरे समाज व राष्ट्र की उन्नति का आधार हो: पूर्व विधायक गुर्जर
भारत सागर न्यूज/मध्य प्रदेश। खाचरौद महिला सशक्तिकरण केवल व्यक्तिगत विकास तक सीमित नही होना चाहिये बल्कि यह पुरे समाज और राष्ट्र की उन्नति का आधार हो। महिलाओं को शासकीय योजना के तहत तनिक लाभार्थी नही निर्णयकर्ता निर्माता बनाने की आवश्यकता है। यह विचार पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला पंचायत सदस्य राधा मालवीय द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में व्यक्त किए। गुर्जर ने कहा है कि सरकार अजा, अजजा, पिछडा वर्ग की महिलाओं के विकास को कागज पर नही धरातल पर प्राथमिकता दे ताकि उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। साथ ही हर महिला को अपने शोषण के खिलाफ आवाज उठानी चाहिये। नारी का सम्मान राष्ट्र का गौरव है और नारी का गौरव राष्ट्र के सपने पुरे करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए हर महिला अपने अंदर छिपी हुई शक्ति को पहचाने और उसका उपयोग करें। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था यदि आप एक पुरूष को शिक्षित करते है तो आप एक व्यक्ति को शिक्षित कर रहे है यदि आप एक महिला को शिक्षित कर रहे है तो आप पुरे परिवार को शिक्षित करते है।
जिला पंचायत सदस्य राधा भीमराज मालवीय ने कहा कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी, झासी की रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले, झलकारी बाई ऐसी महिलाएं हुई जिन्होंने देश में महिलाओं का मान बढाया है तथा कांग्रेस पार्टी ने ही महिलाओं को शासकीय सेवा में एवं त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर पुरूषों के बराबर का दर्जा प्रदान कर मातृशक्ति का मान सम्मान बढाया है।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद उपाध्यक्ष सोना देवीसिंह चन्द्रवंशी, पार्षद रजनी लखन गौहर, चंदा बाबु नागर, रेखा राजेन्द्र धाकड, पूर्व जनपद सदस्य कला भीमराज मालवीय ने भी महिलाओं को सम्बोधित कर शुभकामनांए प्रेषित की। इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य भीमराज मालवीय, निर्भयराम चन्द्रवंशी, रतन चन्द्रवंशी, दीपक सेन, नमित वनवट, दौलतराम डिन्डोर, चम्पालाल चौधरी, अनिल भरावा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं का हार फुलों से स्वागत कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन निज सचिव स्वरूपनारायण चतुर्वेदी ने किया व आभार यामिनी जोशी ने माना। इस अवसर पर इनका किया सम्मान बंसतीबाई ,कविता,पूजा ,प्रेमबाई , संगीता, नर्मदा, भावना, सपना गोहर ,लीलाबेन अर्चना, मंजुबाई ,परवीन बी राधाबाई ,गेंदाबाई,अंजली मंडावलिया, इंद्रा बाई, सहीत सैकडो महिलाओ का सम्मान किया ।
Comments
Post a Comment