नागदा व्यापारी संघ महिला मंडल ने "शिव" ईसर-गौरी के "गण-गौर" महोत्सव पर विशाल चल समारोह निकाला-
-गुड़ी पड़वा पारिवारिक मिलन समारोह में "गणगौर क्वीन" एवं मार्शल आर्ट गोल्ड, सिल्वर विजेताओं को सांसद फिरोजिया के हाथों आज सम्मानित करेंगे -
भारत सागर न्यूज/नागदा। परंपरागत भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए उनकी आराधना में जहां कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना एवं सुहागन स्त्रियां अखंड सौभाग्य की कामना से गणगौर व्रत करती है। नागदा व्यापारी संघ महिला मंडल द्वारा गणगौर महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भव्य चल समारोह टाइम 5:00 बजे बड़े गणेश मंदिर बस स्टैंड से निकल गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगर के विभिन्न समाजसेवी संगठन प्रतिनिधि, सुहागन महिलाये चल समारोह में सम्मिलित हुई। आगे घोड़े पर बैठी ध्वज लिए बालिका के साथ बजे ढोल पर सोलह श्रृंगार के साथ सजी-धजी महिलाएं शीश पर गणगौर लिए पैदल चली।
जवाहर मार्ग महात्मा गांधी मार्ग होते हुए कृषि उपज मंडी स्थित गणेश मंदिर पर कल बाहर के साथ समापन हुई चल चल समारोह का विभिन्न मंचों से पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय से स्वागत किया गया। चल समारोह बेस्ट ड्रेस एवं पहनावे के आधार पर बेस्ट गणगौर क्वीन, स्माइल हुसैन को मार्शल आर्ट में सिल्वर मेडल तथा ध्रुव राठी को मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडल जितने पर आज बालाजी परिसर में आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। महिला मंडल संयोजक सीमा मालपानी, अध्यक्ष लता खेतान, सचिव वर्षा मेहता, सह सचिव राधा पांचाल, कोषाध्यक्ष पदमा सेठिया, शोभा बिसानी, सविता पोरवाल, उर्मिला डांगरा, मोना भडाना, जया पांडे, आशा जवेरिया, पुष्पा रघुवंशी, माया शर्मा, दीपिका पोरवाल, ऋतु अरोरा, राखी सेठिया आदि सहयोगी एवं महिला मंडल के पदाधिकारी ने आंगुतकनगर की गणमान्य मातृशक्ति का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के स्वागत में पारिवारिक मिलन समारोह मैं आज संभाग से आमंत्रित विभिन्न व्यापारी संगठन जनप्रतिनिधि एवं गण मान्य अतिथि शिरकत करेंगे।
व्यापारी संघ के अध्यक्ष पंकज नामदेव ने बताया पारिवारिक मिलन समारोह 29 मार्च शनिवार को शाम 7:30 बजे से बालाजी गार्डन इंगोरिया रोड खड़े हनुमान मंदिर के पास आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन आलोट सांसद अनिल फिरोजिया एवं डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान विधायक नागदा खाचरोद रहेंगे, विशेष अतिथि में जिला अध्यक्ष उज्जैन ग्रामीण भाजपा राजेश जी धाकड़, नगर अध्यक्ष उज्जैन संजय जी अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ पी गेहलोत अनु विभागीय अधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक बृजेश जी श्रीवास्तव, मध्य प्रदेश व्यापारी महासंघ के सचिव मनोज झालानी रहेंगे, विशेष आमंत्रित अतिथियों में पूर्व विधायक ठाकुर लाल सिंह राणावत, दिलीप सिंह जी गुर्जर,
दिलीप सिंह शेखावत, जितेंद्र गेहलोत तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, वैश्य महासंघ अध्यक्ष बसंत मालपानी, उद्योग जगत स सुधीर कुमार सिंह, कमल जी सेठी, वरिष्ठ चिकित्सक हरिशंकर जी कोस्टा, जितेंद्र सिंह पाल, बैंक मैनेजर सन्नीजी अग्रवाल, अशोक जी मालवीय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आमंत्रित किए गए हैं। समापन सहभोज के साथ होगा। मिलन समारोह को सफल बनाने का अनुरोध नागदा व्यापारी संघ के संयोजक दिलीप कांठेड़, मुख्य संरक्षक दिनेश अग्रवाल, अध्यक्ष पंकज नामदेव, सचिव दिलीप सिंह सोनगरा, कोषाध्यक्ष रस्मन जैन, रितेश नागदा निलेश मेहता,
संजय मुराडिया, अनिल पोरवाल, भगवान लाल पोरवाल, पंकज अग्रवाल, मनीष पोरवाल, हनुमान प्रसाद शर्मा सज्जन सिंह शेखावत महेंद्र बिसानी प्रेम पोरवाल सज्जन बांका निलेश चौधरी राजेश गर्ग, राहुल अग्रवाल, वीरेंद्र जैन, योगेश शुक्ला, दिलीप ओरा, प्रकाश ओरा, आशीष वोरा, सुशील सकलेचा, योगेश पोरवाल, नवीन पोरवाल आदि ने किया। जानकारी नागदा व्यापारी संघ के मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।
Comments
Post a Comment