श्री सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज का वार्षिक समारोह सम्पन्न

ओंकारेश्वर, उज्जैन, मंदसौर के समाजसेवी, अतिथि मंचासीन रहे- 


भारत सागर न्यूज/नागदा। सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज नागदा द्वारा नव संवत्सर वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत्  २०८२  गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर परंपरागत समाज की गोठ आयोजित की गई। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि ओंकारेश्वर धर्मशाला अध्यक्ष राकेश जी पटेल, सारस्वत अतिथि। सुरेश जी पंडया मंदसौर अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि  सतीश जी पटेल नगुखेड़ी उज्जैन, मोहनलाल उपाध्याय डैडी मंच पर विराजित रहे।  अध्यक्षता सिद्धनाथ पाठक ने की, समाज के इष्ट देव भगवान गोविंद माधव को माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ अतिथियों के करकमलों से हुआ।  




अतिथियों का स्वागत, सम्मान श्रीफल , शॉल, पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन पत्र भेंट करके समाजजनों ने किया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष सिद्धनाथ पाठक ने दिया। सचिवीय प्रतिवेदन डॉ. प्रदीप रावल ने एवं कोषाध्यक्ष  ओमप्रकाश पंड्या ने सदन में प्रस्तुत किया। महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती अर्चना दवे, युवा अध्यक्ष दीपक पंड्या ने अपनी गतिविधियो की जानकारी दी। युवा संगठन द्वारा समाज में होनेवाले आयोजनों के लिए साउंड सिस्टम भेंट किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों  रामचंद्र त्रिवेदी  ,  श्यामलाल उपाध्याय, घनश्याम दवे, मातृशक्ति श्रीमती दुर्गादेवी पंड्या, एवं सेवानिवृत्ति पर रमेशचन्द्र शर्मा, चंद्रशेखर त्रिवेदी तथा सत्यनारायण उपाध्याय शिक्षक, बाल संगीतकार शिवम व्यास, कानून विद श्रीमती स्वाति जोशी, प्रतिभावान अंशिका उपाध्याय, तंमय मेहता का सम्मान किया गया। 




आगंतुक समाजजन आनंदीलाल  पंड्या, बद्रीलाल पंड्या मन्दसौर, विशाल  त्रिवेदी  उज्जैन, समाज के  वरिष्ठ वयोवृद्ध , वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान भी स्वागत समिति अध्यक्ष ईश्वरलाल शर्मा ,  राजकुमार जोशी, सुभाष व्यास, चंद्रशेखर त्रिवेदी,निरंजन उपाध्याय ने श्रीफल, शाल, अभिनंदन पत्र भेंट करके किया। धर्मशाला स्थित  गोविंद माधव मंदिर के पुजारी मांगीलाल जी का का सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथि  सतीश पटेल  ने वर्षभर होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के महत्व को बताया तथा दुपट्टा दुपट्टा पहन कर नव नियुक्त एवं सेवा निवृत अध्यक्षों का सम्मान किया, 




सारस्वत अतिथि सुरेश पंड्या ने गुड़ी पड़वा पर्व के सम्पूर्ण वैज्ञानिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहलुओं को विस्तार से प्रतिपादित किया। मुख्य अतिथि राकेश पटेल ने सामाजिक विकास, उन्नति के लिए परस्पर सहयोग की भावना को प्रबल करने का मार्ग प्रशस्त किया। नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ प्रदीप रावल एवं युवा संघठन अध्यक्ष अजय पंड्या ने अपनी आगामी कार्य योजनाओं को पटल पर रखा। इस अवसर पर समाज की जरूरत के अनुरूप शहर की परिधि में अन्य स्थान पर उचित क्षेत्रफल के भूखण्ड को क्रय करने के लिए समाजजनों ने लगभग 5 लाख रुपये की अनुदान राशि की घोषणा की।कार्यक्रम में श्री सत्यनारायण पंड्या, आनंदीलाल जोशी, चंदनसिंह व्यास, डॉ.आर. सी रावल, चंद्रशेखर दवे     प्रहलादसिंह पंड्या, महेश व्यास, डॉ. कैलाश जोशी, हेमंत दवे, अखिलेश मेहता, महेंद्र अवस्थी  , नरेंद्र शर्मा  , डॉ प्रदीप शर्मा, सुंदरलाल उपाध्याय, राघवेंद्र व्यास , यादवलाल शर्मा, सत्यनारायण त्रिवेदी, जगदीश पंड्या, विनोद व्यास, देवेंद्र दवे, 




नरेंद्र अवस्थी, श्रवण पंड्या  , शिवमंगल शर्मा , मुकेश शर्मा, देवेश मेहता , राजेश ज्ञानी, अशोक त्रिवेदी, नंदकिशोर व्यास, नीरज जोशी, रामलाल पंड्या, अशोक शर्मा , मदन रावल, बाबूलाल व्यास, कैलाश शर्मा, शिवमंगल उपाध्याय, लाल कृष्ण व्यास , सुरेश रावल, संजय व्यास , महेंद्र जोशी, जयेश जोशी, राजेश शर्मा उपस्थित रहे। महिला मंडल की श्रीमती सूर्यकांता दवे , शारदा व्यास, रुकमणि पाठक , निर्मला रावल  , सुधा मेहता , वंदना व्यास, सुमित्रा पंड्या  , रेखा शर्मा, राजश्री उपाध्याय, अनिता पंड्या , वर्षा मेहता , वंदना रावल, संगीता उपाध्याय , उषा जोशी  , सीमा व्यास  , अनिता शर्मा,  



संगीता पंड्या  , आरती जोशी  , अनिता रावल,शकुंतला त्रिवेदी, टीना व्यास, मनीषा ठाकुर,ज्योति जोशी,रानू दवे, ज्योति उपाध्याय,रचना शर्मा ,जय श्री शर्मा, कल्पिता मेहता, राधा व्यास, मधु जोशी, पलक रावल, हेमलता शर्मा, रक्षा मेहता, उपस्थित रही। युवा संघठन के सुमित दवे,  निलेश मेहता, राकेश शर्मा  , हेमंत जोशी, संजय पंड्या, गौरव व्यास , गोपाल शर्मा, प्रशांत दवे, दिव्यांश पंड्या, दीपक रावल, मनीष शिकारी , विजय व्यास , दीपक दवे ने आयोजन की सभी व्यवस्थाओ को सुचारु रूप से संभाला। कार्यक्रम का संचालन  सुंदरलाल जोशी ने किया। आभार  राजकुमार जोशी ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग