जगदीश तंवर तीसरी बार मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नियुक्त

 



    
भारत सागर न्यूज/देवास। मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ की विगत दिनों बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कर्मचारी हितों व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई व जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गई। मप्र लघु वेतन कर्मचारी के संभागीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता की अनुशंसा पर प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालय जिला चिकित्सालय जिला देवास को मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ का पुन: जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। शर्मा ने तंवर की कार्यकुशलता को देखते हुए लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। तंवर वर्षभर स्थानीय कर्मचारियों की मांगे प्रदेश स्तर तक उठाते रहते है। साथ ही समय-समय पर जिले से लेकर प्रदेश स्तर के आंदोलन का हिस्सा भी बनते है। 

लगातार समाचारों 📰 के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ हमारे WhatsApp News Group✔ को join कीजिये और समाचारों को अपने अन्य ग्रुपों में भेजकर अपनों को भी कीजिए अपडेट ....

👇🏻👇🏻👇🏻

 https://chat.whatsapp.com/LVRMa7MZmjz932oba8Q0Zl




               तंवर के जिलाध्यक्ष बनने पर अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, तृतीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक वर्मा, मण्डी प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष मुकेश चौधरी, कर्मचारी नेता रामस्वरूप कहार, मनोज डाबी, अब्राहम लिंकन, मनोहर सिंह नागर, जगदीश चौधरी, मुकेश चौधरी, सुनील बाली, महेश नरवले, कमलेश बरेठा सहित संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व इष्ट मित्रों ने बधाई दी।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !

भौंरासा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने मामले को लिया जांच में...