रोटरी क्लब भौंरासा ने रोटरी पुलिस सम्मान समारोह में पुलिस जवानों को सेवा सम्मान पत्र भेंट कर, पुलिस थाना को वाटर कुलर प्रदान किया
भारत सागर न्यूज/देवास/भौंरासा/चेतन यादव। रोटरी क्लब भौंरासा ने पुलिस थाना भौंरासा में पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन कर 37 पुलिस जवानों को सेवा सम्मान पत्र भेंट कर, पुलिस थाना भौंरासा में शुद्ध पेयजल हेतु वाटर कूलर भेंट किया।
पुलिस सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी मंडल- 3040 के रोटरी गवर्नर अनीश मलिक ,सहित मंडल की प्रथम महिला श्रीमती सीमा मलिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण लाठी, नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, थाना प्रभारी प्रीति कटारे, रोटरी मंडल सचिव दिनेश राठौर, आगामी सहायक मंडल अध्यक्ष दिनेश कारपेंटर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ रूप सिंह नागर ने की। अतिथियों का स्वागत क्लब के पूर्व अध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार प्रेमचंद सेठी, मनोज शुक्ला, अभय नागर, अजहर खान, चेतन यादव ने किया। क्लब गतिविधियों का विवरण पूर्व अध्यक्ष प्रदीप मंत्री ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटरी गवर्नर ने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्र के निर्माण में किसान, पुलिस ,इंजीनियर, शिक्षक आदि का योगदान होता है ।इन सभी की सुरक्षा में देश के जवानों एवं आंतरिक पुलिस जवानों का महत्वपूर्ण योगदान होता है जो कि 24 घंटे हम सभी की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तैयार रहते हैं। इसीलिए पुलिस जवानों का भी सम्मान आवश्यक है।
थाना प्रभारी ने अपने आभार उद्बोधन में सेवा सम्मान के लिए रोटरी क्लब को आत्मीय धन्यवाद देने के साथ वर्तमान समय में हो रहें डिजीटल अरेस्ट एवं डिजिटल आर्थिक फ्राड की जानकारी के साथ ऐसे प्रकरणों के निराकरण में पुलिस की भूमिका एवं सहायता का उल्लेख करते हुए भौंरासा थाना पर विशेष सेल स्थापित होने की बात कही, जिसमें नागरिक अपनी डिजिटल समस्या बताकर सहायता व समाधान प्राप्त कर सकते है।
इस अवसर पर भौंरासा नगर में शांति व सदृभाव के लिए अपनी उल्लेखनीय सेवाएं देने के लिए भौंरासा थाना प्रभारी प्रीति कटारे एवं 37 पुलिस जवानों को रोटरी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्लब सदस्यों ने भौंरासा थाना में शुद्ध पेयजल हेतु वाटर कूलर भेंट किया एवं उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
सम्मान समारोह का संचालन क्लब सचिव किशोर वर्मा ने किया तथा आभार राजेंद्र यादव ने माना।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष आरामसिंह ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव,अनिल चावड़ा, पार्षद सचिन यादव,भादरसिंह भाटिया, पार्षद प्रतिनिधि रोहित जायसवाल,मुकेश कुमावत, शैलेन्द्र ठाकुर ,अजय यादव आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment