परमार मप्र राज्य केश शिल्पी मंडल देवास जिला प्रतिनिधि नियुक्त
भारत सागर न्यूज/देवास। मध्यप्रदेश राज्य केश शिल्पी मंडल अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा नंदकिशोर वर्मा ने अनिल परमार को मध्यप्रदेश केश शिल्पी मण्डल देवास जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस उपलक्ष्य में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अनिल परमार का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।
इस असवर पर मप्र राज्य केश शिल्पी मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर वर्मा, गुजराती सेन युवा संगठन संरक्षक राज वर्मा, गुजराती सेन युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बालकृष्ण वर्मा, जिलाध्यक्ष जगदीश गोयल, केंद्रीय समिति अध्यक्ष नीलेश सेन (शैलू), जिला महामंत्री संतोष वर्मा, महासचिव राजेंद्र वर्मा, जनक सेन, मंगल अमेरिया, हेमंत वर्मा, इंजिनियर प्रमोद भाटी, निलेश परमार, माखन गोयल आदि समाजजनों ने स्वागत कर बधाई दी।
Comments
Post a Comment