राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक दिलीप कुमार शर्मा राजगढ में हुए सम्मानित

 


भारत सागर न्यूज/देवास। शिक्षा सागर संस्था के तत्वावधान में राष्ट्रीय नवाचारी डा. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन राजगढ जिले में किया गया। इसमें पूरे देश के 18 प्रांतों के श्रेष्ठ नवाचारी शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में देवास जिले में शासकीय सीएम राइज विद्यालय चिडावद में पदस्थ राज्यपाल से सम्मानित एवं साहित्यकार शिक्षक दिलीप कुमार शर्मा को उनके नवाचारी कार्यों को देखते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया। 





         सम्मानित शिक्षक शर्मा 3 काव्य संग्रह और 50 सांझा काव्य संग्रह की रचनाएं प्रकाशित हो चुकी है। श्री शर्मा के सम्मानित होने पर सँस्था प्राचार्य संतोष मण्डलोई, अजीत सिंह खींची, अनुराग सिंह ठाकुर, बसंत यादव, राजेश वर्मा, सुरेन्द्र सुनानिया, सोनम शर्मा, मंजूलता पटेल, मीनाक्षी उपाध्याय, चंद्रशेखर बैरागी, गणेश जोशी, चेतन वर्मा, नर्सिंग सोलंकी सहित शिक्षक/शिक्षिकाओं व इष्ट मित्रों ने बधाई दी। 

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !

भौंरासा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने मामले को लिया जांच में...