महाशिवरात्रि पर भवानी ग्रुप करेगा महाप्रसादी का वितरण

 


भारत सागर न्यूज/देवास। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भवानी ग्रुप द्वारा महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। आयोजक प्रभात कल्याणे ने बताया कि भवानी ग्रुप के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शिवरात्रि महापर्व 26 फरवरी को उत्साह के साथ मनाया जाएगा।




              मिश्रीलाल नगर स्थित कैलामाता मंदिर के सामने पाण्डाल तैायार किया जाकर सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ की महाआरती प्रभात कल्याणे मित्रमण्डल के सदस्यों द्वारा दोपहर 12 बजे की जाएगी। तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण होगा। ग्रुप के सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग