ग्राम मुंडला में शा. मा. विद्यालय में रंगारंग वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन हुआ, मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किए...

 

भारत सागर न्यूज/सीहोर/रायसिंह मालवीय 7828750941। दिनांक 18 फरवरी 2025 शाम 7 बजे जिले की जावर तहसील के अंतर्गत ग्राम मुंडला में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में रंगारंग वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन हुआ जिसमें ग्राम व क्षेत्र के सभी लोग बड़ी तादाद में उपस्थित हुए व कार्यक्रम का आनंद लिया। शासकीय माध्यमिक शाला मुंडला चौकी में पहली बार विद्यालय के प्रधान अध्यापक  भोलू सिंह ठाकुर के प्रयासों से वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ




                                                    जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे अजब सिंह राजपूत BRCC एवं  हरेंद्र सिंह ठाकुर लेखापाल BRC आष्टा एवं जनपद सदस्य कैलाश सिंह मालवीय, संकुल केन्द्र कुरावर के सभी शिक्षक तथा ग्राम पंचायत मुंडला चौकी के सरपंच अरविंद सिंह पटेल व ग्राम के सभी लोगो की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति प्रस्तुति की वह पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधान अध्यापक  भोलू सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। संचालन हरि ओम जी राठौर ने किया व लोकेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग