अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा 7 फरवरी को बड़े आन्दोलन की तैयारी, भोपाल में देंगे धरना

  • अधिकारी कर्मचारी हुए लामबंद 
  • 16 फरवरी को करेंगे आन्दोलन 
  • लाखों कर्मचारीयों के शामिल होने का अनुमान 
  • अपनी 51 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है 
  • अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और हड़ताल भी संभव 



भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा अपनी मांगों को लेकर 7 फरवरी को बड़ा आन्दोलन किया जायेगा और मांगे नहीं माने जाने पर भोपाल में घरना दिया जायेगा। जिसमें लाखों कर्मचारी शामिल होंगे।

रविवार को उज्जैन में मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम पी त्रिवेदी ने मिडिया के साथ बातचीत में बताया कि मोर्चा द्वारा अपनी 51 सूत्रिय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। जिसके तीसरे चरण में 7 फरवरी को जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जायेगा। मांगे नहीं माने जाने पर 16 फरवरी को लाखों कर्मचारी भोपाल में जुटेंगे और सरकार के खिलाफ घरना देकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इसके बाद भी मांगे मंजूर नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और हड़ताल की जायेगी। प्रेस वार्ता में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोकम सिंह पटेल भी मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !

भौंरासा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने मामले को लिया जांच में...