समग्र पोर्टल एवं लोक सेवा केंद्रों की सेवाएं 4 से 10 फरवरी तक बंद रहेंगी
- 4 से 10 फरवरी तक कुल सात दिनों तक उपलब्ध नहीं रहेंगी सेवाएं
- लोकसेवा गारंटी देवास के जिला प्रबंधक ने दी जानकारी
- इस दौरान तकनीकी सुधार और सिस्टम अपग्रेडेशन का होगा कार्य
- ऑनलाइन सेवाएं, जैसे कि आय, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और अन्य सरकारी सेवाएं रहेगी बंद
- सेवाओं को और बेहतर, सुचारू रूप से चलाने और नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु उठाया क़दम
भारत सागर न्यूज/देवास। समग्र पोर्टल और लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली सभी सेवाएं 04 से 10 फरवरी तक कुल सात दिनों तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस बारे में जानकारी देते हुए लोकसेवा गारंटी देवास के जिला प्रबंधक ने बताया कि तकनीकी सुधार और सिस्टम अपग्रेडेशन के कारण यह निर्णय लिया गया है, जिससे नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।
उन्होंने आगे बताया कि इस अवधि में सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं, जैसे कि आय, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और अन्य सरकारी सेवाएं जो समग्र से संबंधित है, निलंबित रहेंगी।
सेवाओं को और बेहतर और सुचारू रूप से चलाने और नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु इस अवधि के दौरान सेवाएं बंद रहेगी।
Comments
Post a Comment