उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर कलेक्टर सिंह ने की विभिन्न पहुंच मार्गों की समीक्षा

  • पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हाईवे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारीगण रहे मौजूद
  • यातायात नियंत्रण, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं हेतु कार्य योजना तैयार करने के आदेश
  • देवास- बदनावर मार्ग, उज्जैन- गरोठ मार्ग, इंदौर-उज्जैन मार्ग की समीक्षा की
  • अन्य प्रमुख मार्गों के जंक्शन पाइंट, रेलवे क्रॉसिंग, अंडरपास आदि की भी हुईं चर्चा 
 
`







भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा 9424850595। उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभा कक्ष में आगामी तैयारियों को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महापर्व 2028 के अंतर्गत उज्जैन में आवागमन के विभिन्न पहुंच मार्गों की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हाईवे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारीगण मौजूद थे।


बैठक में हाईवे पर निर्धारित दूरी पर वे साईड एमेनिटी, ट्रक ले बाय, बस ले बाय, बस स्टैंड और शौचालय की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि सिंहस्थ के दौरान यातायात नियंत्रण के लिए उज्जैन से कुछ दूरी पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करने हेतु कार्य योजना तैयार की जाए। कलेक्टर द्वारा देवास बदनावर मार्ग, उज्जैन गरोठ मार्ग, इंदौर-उज्जैन मार्ग की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने मार्ग के दौरान आने वाले अन्य प्रमुख मार्गों के जंक्शन पाइंट, रेलवे क्रॉसिंग, अंडरपास आदि की भी समीक्षा की।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !

भौंरासा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने मामले को लिया जांच में...