बजट 2025: हेल्थ इंश्योरेंस पर एक लाख रुपए की छूट...
भारत सागर न्यूज। भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश करते हुए आम आदमी के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया।
इसमें सबसे बड़ी बात रही 12 लाख रुपए तक की आमदनी को टैक्स फ्री किया जाना।
बजट के दौरान उन्होने हेल्थ इंश्योरेंस पर भी बड़ी छूट का ऐलान किया।
इसके तहत अब हेल्थ इंश्योरेंस पर एक लाख रुपए पर टैक्स में छूट का प्रावधान है। जिसका गणित कुछ ऐसा है।
खुद के और परिवार के लिए लिए गए इंश्योरेंस प्रीमियम पर अब ₹25000 तक की छूट मिलेगी।
वहीं यदि परिवार में माता-पिता भी शामिल है तो यह छूट ₹50000 तक होगी।
अगर माता-पिता की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है तो इसमें अतिरिक्त ₹25000 की छूट और होगी मतलब कुल मिलाकर 75000 रुपए की छूट मिलेगी।
इसी क्रम में यदि स्वयं की उम्र भी साठ साल से ज्यादा है और माता-पिता भी साथ रहते हैं तो यह छूट कुल मिलाकर ₹100000 की हो जाएगी।
Comments
Post a Comment