भाजपा जिला अध्यक्ष बने राजेश धाकड़, कार्यकर्ताओं में खुशी ! Rajesh Dhakad becomes BJP district president, happiness among workers!




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। नागदा के भाजपा नेता राजेश धाकड़ को भाजपा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। देर रात इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी माने जाने वाले राजेश को यह जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी में उनका प्रभाव और बढ़ गया है।








                                 शहर अध्यक्ष के रूप में पहले ही पार्टी में अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर चुके राजेश को अब जिला अध्यक्ष की कमान भी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के समर्थक होने के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।





इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग देखने को मिल रहा है। सभी को उम्मीद है, कि उनके नेतृत्व में पार्टी को जिले में नई ऊंचाइयां मिलेंगी। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी है और उनके कार्यकाल के दौरान संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है। राजेश धाकड़ की यह नियुक्ति आगामी चुनावों में भाजपा के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धराये तहसीलदार, आवेदक से नामांतरण के लिये मांग रहे थे रिश्वत ! Tehsildar caught red handed taking bribe of Rs 7 thousand, was demanding bribe from the applicant for name transfer!

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !