Dewas पंहुचे नवागत कलेक्टर ऋतुराज सिंह, वीडियो में देखिये क्या रहेगी प्राथमिकताएं





    

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के बाद देवास के नवागत कलेक्टर ने अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पहले नवागत कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने देवास पहुंचते ही माता टेकरी पर मां चामुंडा एवं मां तुलजा भवानी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता कानून व्यवस्था को बनाए रखना रहेगी इसके साथ ही जो भी विशेष अभियान चलाए जाते हैं उनका पूर्ण करना। जो आप लोगों की समस्या है उन समस्याओं को भी हल करना इसके साथ ही शासन की जो विभिन्न योजना है उन्हें हितग्राहियों तक पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ऋतुराज सिंह भोपाल से देवास पहुंचे हैं और उन्होंने माता टेकरी प्रदर्शन करने के बाद कार्यभार संभाला है। इसके साथ ही कलेक्टर ऋषभ गुप्ता देवास से खंडवा के लिए रवाना हुए हैं। 




Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग