Dewas की वृंदावन धाम कालोनी में फ्रिज में लाश की सूचना से हड़कंप

  • बीएनपी थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस मौके पर 
  • कई दिनों से बंद था मकान, किरायेदार को दिया, उसके जाने के बाद से ही बंद पड़ा था
  • लाश मिलने की सूचना के बाद से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस कर रही जांच 
  • फिलहाल मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम जांच कर रही है
  • पुलिस पहुंची मौके पर, फ्रिज में महिला के लाश होने की सूचना 
  • एफएसएल टीम के आने के बाद स्पष्ट होगा पूरा मामला 



भारत सागर न्यूज/देवास/राहुल परमार। दरअसल वृंदावन धाम कॉलोनी में एक मकान से लगातार बदबू आ रही थी। जिसके बाद रहवासियों ने पुलिस को सूचना की। प्रथम दृष्टया मिली जानकारी अनुसार एक महिला की लाश कमरे में काफी दिनों से पड़ी हुई है जो कि मकान के अंदर एक फ्रिज में रखी हुई है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार यहां कोई किरायेदार रहता था जो काफी समय से अभी यहां पर यह नहीं है। 




          बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि आसपास के लोगों ने सूचना दी थी कि घर में बदबू आ रही है। यहां बताया गया है कि फ्रिज में शव रखा था, मामले को लेकर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव है उन्होंने जुलाई 2023 में मकान संजय पाटीदार को मकान किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 को मकान खाली कर दिया था। बताया गया है कि मकान के एक कमरे में संजय ने कुछ सामान रखा था। उसमें एक फ्रिज भी है। जिसे बंद नहीं किया था। पुलिस के मुताबिक फ्रिज में शव रखा था। एक दिन पूर्व फ्रिज बंद किया और बदबू आने पर शव फ्रिज में रखे होने की जानकारी मिली है। फिलहाल एफएसएल की टीम की प्रतिक्षा की जा रही है। जिसके बाद मामला पूरा स्पष्ट होगा। शव की पुष्टि खबर लिखे जाने तक नही हो सकी है। 






Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग