मुख्य न्यायाधीश ने किए महाकालेश्वर भगवान के दर्शन... Chief Justice had darshan of Lord Mahakaleshwar

 



भारत सागर न्यूज/उज्जैन। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान सपरिवार विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस पवित्र अवसर पर उन्होंने भव्य आरती में भी सहभागिता की और भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से उनका विशेष स्वागत किया गया। समिति के अधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश को भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट स्वरूप प्रदान की, जो उनकी यात्रा को स्मरणीय बनाने का प्रतीक बनी। 





दर्शन के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने मंदिर की भव्यता, साफ-सफाई और व्यवस्था की प्रशंसा की।
मुख्य न्यायाधीश ने देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर में दर्शन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का खास ध्यान रखा गया।
महाकाल मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। आध्यात्मिकता और आस्था का केंद्र माना जाता है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं।




Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !

भौंरासा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने मामले को लिया जांच में...