टोक्यो में लगेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा
- सतारा से शुरू हुई रथ यात्रा देवास पहुंची, समाजजनों ने किया स्वागत
भारत सागर न्यूज/देवास। जापान की राजधानी टोक्यो में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। महाराष्ट्र के सतारा से शुरू हुई इंडो-जापान शिव स्वराज रथयात्रा अब बैतूल पहुंच गई है। स्टेनलेस स्टील और विशेष फाइबर से निर्मित साढ़े आठ फुट ऊंची यह प्रतिमा पुणे के प्रसिद्ध मूर्तिकार विवेक खटवाकर द्वारा बनाई गई है, जिसमें शिवाजी महाराज को घुड़सवार मुद्रा में दर्शाया गया है। सामाजिक संस्था एसआईओ और अम्मी पुणेकर के नेतृत्व में जनसहयोग से बनी यह प्रतिमा अब तक 2800 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुकी है। यात्रा के मुख्य सलाहकार उत्तम राव मांढरे के अनुसार, संस्था पहले ही श्रीनगर से 350 किलोमीटर दूर कश्मीर बॉर्डर पर 12 फुट ऊंची शिवाजी की प्रतिमा स्थापित कर चुकी है।
जापान में भारतीय मूल के योगेंद्र पुराणिक के आमंत्रण पर टोक्यो में प्रतिमा स्थापना का निर्णय लिया गया है और जापान सरकार से सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर ली गई हैं। शिवाजी महाराज के वंशज उदयन राजे भोंसले ने इस यात्रा का शुभारंभ किया, जो कोंकण और गोवा होते हुए दिल्ली में समाप्त होगी। देवास के सयाजीद्वार पर क्षत्रिय मराठा समाज पब्लिक ट्रस्ट, सर्व सामाजिक संस्था सहित हिन्दु समाजजनों ने एबी रोड सयाजीद्वार पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए रथ यात्रा का पुष्पवर्षा एवं यात्रा में शामिल अतिथियों का भगवा गमछा ओढाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर मराठा समाज के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुभाष शिंदे, समन्वयक अध्यक्ष उमेश निम्बालकर, गिरीश भंवर, विनोद वारे, समरजीत जाधव, राजा शैळके, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, ईश्वर सिंह राजपूत, मनीष जैन, सुरेश चौधरी, दीपक बोरोले, दिलीप जाधव, अमितराव पवार, श्याम बोराडे, शंकर भोले सहित समाजजन बडी संख्या में उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment