बिजली कंपनी की टीम हॉकी खेलने ग्वालियर जाएगी...




भारत सागर न्यूज/इंदौर। मप्र विद्युत मंडल की अंतर क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता ग्वालियर में 4 से 7 फरवरी तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड कम्पू में आयोजित होगी। इसमें मप्र की विभिन्न विद्युत कंपनियों के रीजन की टीमें भाग लेगी। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर रीजन की टीम इस स्पर्धा में प्रमुख रूप से भाग लेगी। इंदौर रीजन की टीम में राजेश वर्मा कप्तान, शैलेंद्रसिंह भदोरिया, शोएब बख्शी, आसीफ खान, बालेंद्र मिश्रा, प्रशांत  देशमुख, दुर्गेश शर्मा, कृष्ण कुमार ठाकुर, हरिओम तोमर, दिनेश बैस, संजय भणगे, विजय ढींकू, राजेश चौहान, सावन कुमार, राजेंद्र सिरसवार, किशोर कैथूनिया शामिल किए गए हैं। 


                                                                                                                            टीम के मैनेजर कृष्ण कुमार ठाकुर रहेंगे। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक रजनी सिंह, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाशसिंह चौहान, मुख्य अभियंता एसआर बमनके ने हॉकी टीम को अग्रिम बधाई देकर श्रेष्ठतम प्रदर्शन का आह्वान किया है।


Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग