देवास कलेक्टर का खंडवा तबादला, भोपाल से आएंगे ऋतु राज

 


भारत सागर न्यूजमध्य प्रदेश में सोमवार रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 42 अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें कई जिलों के कलेक्टर और विभागों के आयुक्त भी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त भरत यादव को सड़क विकास निगम का एमडी बनाया गया है। जबकि, उनकी जगह सीनियर आईएएस सिबी चक्रवर्ती को पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव अविनाश लवानिया मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर के एमडी बनाए गए हैं।  देवास जिले में भी प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता का तबादला खंडवा कर दिया गया है, जबकि भोपाल जिला पंचायत के सीईओ ऋतु राज अब देवास के नए कलेक्टर होंगे। गुप्ता के कार्यकाल में देवास ने कई क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल कीं। ऋषव गुप्ता ने अपने कार्यकाल में जिले के समग्र विकास पर जोर दिया। उनके नेतृत्व में देवास ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज कीं।

ऋतु राज का आगमन-
भोपाल जिला पंचायत के सीईओ ऋतु राज, जो अब देवास के नए कलेक्टर का दायित्व संभालेंगे, अपने कुशल नेतृत्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। भोपाल में उनके कार्यकाल के दौरान ग्रामीण विकास, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं में उत्कृष्टता रही। देवास में उनसे विकास की नई दिशा और जनता से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद की जा रही है।

एडीएम प्रवीण फुलपगारे का भी तबादला-
देवास के एडीएम प्रवीण फुलपगारे का तबादला उज्जैन किया गया है। उनके योगदान को भी प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण माना जाता है।
 वहीं, ऋषव गुप्ता और प्रवीण फुलपगारे के कार्यों को देवास के नागरिक लंबे समय तक याद रखेंगे।


सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को जिन 42 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं, उनमें सतना, देवास और गुना सहित 14 जिलों के कलेक्टर शामिल हैं।
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह को स्टेट को ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के एमडी बनाए गए हैं। 
खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को नागरित आपूर्ति निगम का आयुक्त बनाया गया है। जबकि भव्य मित्तल खरगोन की नई कलेक्टर बनाई गई हैं। 
सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा को भंडर गृह निगम का एमडी बनाया गया है। जबकि, डेयरी फेडरेशन के एमडी सतीश कुमार एस सतना के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। 
खंडवा कलेक्टर अनुप कुमार सिंह विद्युत वितरण कंपनी इंदौर का एमडी बनाया गया है। जबकि, देवास कलेक्टर ऋषभ गुप्ता खंडवा के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धराये तहसीलदार, आवेदक से नामांतरण के लिये मांग रहे थे रिश्वत ! Tehsildar caught red handed taking bribe of Rs 7 thousand, was demanding bribe from the applicant for name transfer!

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !