प्रशासन हुआ सख्त, महाकाल मंदिर में नियम बदले, भस्म आरती में मोबाइल प्रतिबंधित...


भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा 94248 50595 महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में अब श्रद्धालु मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। यह प्रतिबंध आज रात से ही लागू हो जायेगा। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल से रील बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की बढ़ती हुई घटना को रोकने के लिए अब महाकाल मंदिर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत अब आम श्रद्धालु महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। 


                                                                            श्रद्धालुओं को अपने मोबाइल फोन मन्दिर परिसर में बने काउंटर पर जमा कराने होंगे।अब श्रदालुओं को भस्म आरती की परमिशन का प्रिन्ट आउट देख कर प्रवेश दिया जाएगा। महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि यह प्रतिबंध आज रात से लागू हो जायेगा।




Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !

भौंरासा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने मामले को लिया जांच में...