श्री गौड़ ब्राह्मण समाज मालवा मण्डल का वार्षिक स्नेह सम्मेलन सम्पन्न
भारत सागर न्यूज/देवास। श्री गौड ब्राह्मण समाज मालवा मण्डल का वार्षिक स्नेह सम्मेलन विगत दिनों कैलामाता मंदिर प्रवचन हाल में सम्पन्न हुआ। समाज अध्यक्ष पं. अनिल जोशी एवं महासचिव पं. संतोष शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती ज्ञानमाला शर्मा, हर्षद जोशी, विशेष अतिथि रमेशचंद्र तिवारी, ब्रजमोहन व्यास थे। अध्यक्षता पं. सुरेन्द्र कुमार दुबे ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, भगवान परशुराम एवं महामना मदन मोहन मालवीय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना अभिषेक पार्टी द्वारा की गई। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अनिल जोशी, संतोष शर्मा, पुरुषोत्तम पंडित, गणेश शर्मा, मोहन शर्मा, मयंक उपाध्याय, प्रभुलाल शर्मा, अरविंद जोशी, सुनील जोशी, विजय वेद, प्रदीप शर्मा, अवध किशोर शर्मा, अनिल पंडित ने किया। बच्चों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम में धार्मिक एवं राष्ट्रीय गीतों पर शानदार प्रस्तुति के साथ प्रश्न मंच का आयोजन हुआ। प्रसिद्ध भजन गायिका संस्कृति पगारे जोशी द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों पर महिलाओं द्वारा नृत्य व गरबा किया गया।
श्रीमती रितु मिश्रा एवं अभिषेक पार्टी द्वारा भी भजनों की प्रस्तुति दी। समाज द्वारा वरिष्ठजनों, मातृशक्ति का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथि समाज प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शर्मा, हर्षद जोशी, कृष्णकांत वेद एवं सुरेन्द्र कुमार दुबे का उद्बोधन भी हुआ। इस दौरान बडी संख्या में समाजजन, मातृशक्ति एवं युवाशक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल पंडित ने किया एवं आभार समाज अध्यक्ष अनिल जोशी ने माना।
Comments
Post a Comment