बैंक नोट प्रेस में गणतंत्र दिवस पर संविधान उद्देशिका शिलालेख का हुआ लोकार्पण
भारत सागर न्यूज/देवास। बैंक नोट प्रेस कारखाना मुख्य द्वार के सामने स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर उद्यान में डॉ.भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैंक नोट मुद्रणालय देवास में 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान उद्देशिका शिलालेख का लोकार्पण कर संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हीरक जयंती उत्सव समारोह बैंक नोट प्रेस अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछडा वर्ग कर्मचारी संघ देवास द्वारा मनाया गया। बैंक नोट प्रेस देवास के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष महोदय के.एन.महापात्र के मुख्य आतिथ्य में संविधान उद्देशिका शिलालेख लोकार्पण कर संविधान उद्देशिका का वाचन किया। एसपीएमसीआईएल की नो(09) इकाइयों में से एक बैंक नोट प्रेस देवास ईकाई में संविधान उद्देशिका शिलालेख का लोकार्पण के लिए अनुसूचित जाति,जनजाति,पिछडा वर्ग कर्मचारी संघ बीएनपी देवास द्वारा कारखाना महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष महोदय के.एन.महापात्र को धन्यवाद दिया।
लोकार्पण पश्चात एससी एसटी ओबीसी कर्मचारी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष नितिन जाधव, बैंक नोट प्रेस के संयुक्त महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुनील दुपारे, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के वरिष्ठ समादेष्टा शिवरतन सिंह मीणा एवं मुख्य अतिथि बैंक नोट प्रेस महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष के. एन. महापात्र ने संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन संघ महासचिव अजय रेकवाल ने किया। आभार व्यक्त संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश पाटिल ने कर मिठाई वितरण की। उक्त कार्यक्रम में संयुक्त महाप्रबंधक नियंत्रण प्रशांत महाजन,आई.टी. प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) अर्जुन भाऊ गावित, संरक्षा अधिकारी एस.एस.रावत, वरिष्ठ पर्यवेक्ष (स्याही कारखाना) रावत साहब, रतिराम मर्सकोले, संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमेरसिंह जाधव, राधेश्याम कुलथिया, उपमहासचिव दीपक सहरावत, कोषाध्यक्ष राजेश खाटीकमारे, उप कोषाध्यक्ष राकेश कुमार शिंदे, अजय अहीरे, दिव्यांश कुलथिया, चेतन कलेशरिया, राधेश्याम नाटले,प्रदीप चौकीकर,विवेक कुमार,प्रसेन जाधव,प्रफुल पवार,चरणसिंह अहिरवार,कमल सिंह चैहान, अनिल सिंह, बलजीत कुमार, अनुराग तिवारी, पूरनसिंह, नीरज सिकलीकर, वीरेन्द्र राजपूत,विपुल तिवारी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अजय रेकवाल ने दी।
Comments
Post a Comment