मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी! सीएम मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

  •  मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी!
  •  सीएम मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान




भारत सागर न्यूज/भोपाल। मध्यप्रदेश में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखने वाले प्रदेश के 17 शहरों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। सीएम मोहन यादव ने अपने बयान में कहा कि इन शहरों की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने के लिए शराबबंदी आवश्यक है।

शहरों की सूची में ये नाम शामिल-


शराबबंदी के लिए प्रस्तावित 17 शहरों की सूची में धार्मिक और तीर्थ स्थलों के रूप में विख्यात क्षेत्र शामिल हैं। ये शहर हैं-
 उज्जैन, अमरकंटक, महेश्वर, ओरछा, ओंकारेश्वर, मंडला, मुलताई, दतिया, जबलपुर, चित्रकूट, मैहर, सलकनपुर, मंडलेश्वर, मंदसौर, बरमान, पन्ना आदि संभावित नाम है।


धार्मिक महत्व और पर्यटन पर फोकस-


इन सभी शहरों को धार्मिक पर्यटन का केंद्र माना जाता है। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जबकि अमरकंटक नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है। ओरछा, महेश्वर और ओंकारेश्वर जैसे स्थान भी अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। सरकार का मानना है कि शराबबंदी से यहां की संस्कृति और आध्यात्मिक वातावरण को संरक्षित किया जा सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग