रोहित शर्मा युवा शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त, प्रदेश की बैठक में हुई घोषणा

 


भारत सागर न्यूज/देवास। युवा शिवसेना की प्रदेश स्तरीय बैठक विगत दिनों स्टेशन रोड स्थित निजी होटल में युवा शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सोनार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। शिवसेना देवास जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेशभर में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसके अंतर्गत युवा शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रोहित शर्मा को नियुक्त किया गया। 



               प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा की नियुक्ति संस्थापक हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे धर्मवीर आनंद दिघे के आशीर्वाद से, शिवसेना राष्ट्रीय अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, युवा शिवसेना राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वेश प्रताप सरनाईक, भारत सरकार केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव, सांसद श्रीकांत शिंदे के निर्देश पर पर की गई। शर्मा की नियुक्ति पर प्रदेश संगठन महासचिव दिनेश विश्वकर्मा ने उज्जैन संभाग अध्यक्ष राजेश पटेल, देवास जिला संयोजक कृष्णा पारखे सहित समस्त पदाधिकारी व शिवसैनिकों ने शुभकामना प्रेषित की।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग