पेंशन कार्यालय बंद कर भोपाल से संचालित होने की सूचना पर कर्मचारियों में आक्रोश
भारत सागर न्यूज/देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था के सभाकक्ष में कर्मचारी पेंशनरों की बैठक आयोजित हुई। मध्यप्रदेश के समस्त जिलों से पेंशन कार्यालय बंद कर प्रदेश की राजधानी भोपाल से पेंशन कार्यालय संचालित करने का मन मप्र शासन का चल रहा है। उक्त निर्णय का समस्त कार्यरत कर्मचारी एवं पेंशनर्स संघ विरोध करते है। संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पेंशन संघ जिलाध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी ने बताया कि जिले के इतने कर्मचारी जो कि पेंशनर हैं या भविष्य में सेवानिवृत्त होंगे। उन्हें बार-बार भोपाल जाना पडेगा, जो न्याय संगत नहीं है।
आज वर्षो पूर्व पेंशन के आदेश महालेखाकर ग्वालियर द्वारा से जारी होते थे। उस समय सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के वर्षो तक पेंशन भुगतान आदेश प्राप्त नही होते थे। उसी को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने शिथिलीकरण कर कर्मचारियों/विभागों को परेशानी पेंशन कार्य के लिए नही हो। इसलिए 2010-2011 से जिले में पेंशन के निराकरण हेतु कोषालय को निर्धारित किया था। इसके पश्चात 2013 से पूर्णत: जिला पेंशन कार्यालय प्रथक से स्थापित किया गया, जिससे कर्मचारियों को राहत महसूस हो रही थी। किंतु पुन: शासन ने पेंशन कार्यालय का एकीकृत कर करने की जो योजना बनाई जा रही है।
वह कर्मचारी के हित में नही है एवं कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। सभी कर्मचारियों की समस्या समस्या को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया समस्त कर्मचारियों की बैठक आगामी 2 दिसम्बर को वरिष्ठ नागरिक संस्था सभाग्रह में शाम 4 बजे होगी। जिसमें सभी कर्मचारी संघो के कर्मचारी/पदाधिकारी व प्रतिनिधियों द्वारा आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान गेरूलाल व्यास, एसएम लांबोरे, अरविंद पांडेय, लोकेश व्यास, फारूक खान, अभिजीत सिंह बैस सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment