किसान सभा में किसानों को उन्नत खेती के बताए तरीके समय-समय पर मिट्टी परीक्षण व प्रमाणित बीजों का उपयोग जरूरी- धर्मेंद्र राजपूत

 


भारत सागर न्यूज/देवास। कृभको ने कृषक भारती सेवा केंद्र सिया देवास में किसान सभा का आयोजन किया। इसमें किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कृभको के उत्पादों के साथ उन्नत खेती के तरीके बताए।




             मुख्य अतिथि वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राहुल जयसवाल थे। विशेष अतिथि के रूप में मप्र शासन से सम्मानित युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत, प्रगतिशील किसान सत्यनारायण शर्मा, बीज इकाई के सुनील शर्मा उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सेल्समैन लक्ष्मणसिंह सोनगरा ने अतिथियों का स्वागत किया। कृभको का परिचय एवं कृभको के उत्पादों प्राकृतिक पोटाश, लिक्विड बायोफर्टिलाइजर, शिवारिका एवं सिटी काम्पोस्ट की विशेषता बताई गई। कृभको के किसान एवं सहकार हितैषी कार्यों को बताया गया। मप्र शासन से सम्मानित किसान राजपूत ने कहा, कि समय के साथ किसानों को जैविक खेती पर ध्यान देना होगा। बाेवनी के लिए प्रमाणित बीजों का ही उपयोग करें। समय-समय पर मिट्टी का परीक्षण भी आवश्यक है। साथ ही मिश्रित खेती से नुकसान की आशंका कम होती है।




              कृभको बीज इकाई के प्रभारी जयप्रकाश पाटीदार के द्वारा प्रमाणित बीज उत्पादन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयसवाल ने तरल जैव उर्वरक, शिवारिका, सिटी कम्पोस्ट, जिंक सल्फेट एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। किसानों ने उर्वरकों एवं अन्य कृषि अादानों की उपलब्धता के लिए कृभको की सराहना की। आभार सेल्समैन सोनगरा ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !

भौंरासा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने मामले को लिया जांच में...