68वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ

- प्रदेश के 10 संभागों से लगभग 1300 खिलाड़ी एवं 200 ऑफिशल्स ले रहे है हिस्सा 




भारत सागर न्यूज/देवास। 68वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन सरस्वती शिशु मंदिर मुखर्जी नगर में हुआ। मुख्य अतिथि गायत्री राजे पवार विधायक देवास थी। अध्यक्षता आयुषी देशमुख अध्यक्ष सद्गुरू दत्त धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट इंदौर ने की। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष लीलादेवी अटारिया, विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, नगर निगम सभापति रवि जैन एवं पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीरायसिंह सेंधव, खेलगुरू राधेश्याम सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, महेश चौहान जिलाध्यक्ष सॉफ्ट टेनिस संघ, दिलीप थापा सचिव मध्य प्रदेश ताइक्वांडो संघ थे। 




              अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि श्रीमंत पवार ने कहा कि खेल स्पर्धाओं से हमारे देश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मिलते हैं। खिलाड़ी भावना पूरे जीवन हमें संघर्ष करने का संदेश देती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही आयुषी देशमुख ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन एवं संघर्ष की प्रेरणा देता है। 




अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी हरि सिंह भारतीय, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगतेहेमेंद्र निगम, महेश सोनी, विजय वर्मा, विपुल चौहान, मनीष जायसवाल, गौरव कदम, सुनील ने किया। स्वागत भाषण जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारतीय ने दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति कत्थक प्रिया डांस एकेडिमी की ओर से दी गई। खिलाडिय़ों को शपथ अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी वैष्णवी रघुवंशी ने दिलाई। गायत्री राजे पवार ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की। सभी अतिथियों को आयोजन समिति की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। प्रतियोगिता संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया आभार सुदेश सांगते ने माना।



           प्रतियोगिता में सॉफ्ट टेनिस में (14, 17, 19 वर्ष से कम बालक बालिका), सॉफ्टबॉल में (17वर्ष से कम बालक, बालिका), ताइक्वांडो में (19वर्ष से कम बालक, बालिका) ने हिस्सा लिया। पूरे प्रदेश के 10 संभागों के लगभग 1300 खिलाड़ी एवं 200 ऑफिशल्स भाग ले रहे हैं। सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता पायोनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में होगी। ताइक्वांडो एवं सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर मुखर्जी नगर में होंगी। इस अवसर विभिन्न विद्यालय के बच्चे शिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !

भौंरासा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने मामले को लिया जांच में...