सीहोर एवं इछावर में निर्मित नवीन अस्पताल भवनों का लोकार्पण कार्यक्रम

  • केंद्रीय कृषि मंत्री, उप मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री तथा प्रभारी मंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि होंगे कार्यक्रम में शामिल


                  
भारत सागर न्यूज/सीहोर। इछावर में 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन का लोकार्पण कार्यक्रम आज दोपहर 3 बजे आयोजित है। इछावर में 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमति कृष्णा गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्रसिंह मेवाड़ा, इछावर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जगदीश पटेल, इछावर नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नगरिक शामिल होंगे।




      जिला चिकित्सालय में 100 बिस्तरीय नवीन भवन एवं 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर युनिट का लोकार्पण कार्यक्रम आज दोपहर 4 बजे आयोजित है। लोकार्पण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, राजस्व मंत्री श्री करण सिहं वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमति कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक सुदेश राय, नपा अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे।


Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग