अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक विजयादशमी दशहरा पर्व पर कुशवाहा समाज ने किया सम्मान



 
भारत सागर न्यूज/सीहोर/राय सिंह मालवीय 7828750941। आष्टा नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विजय जुलूस मानस भवन भाउ बाबा मंदिर से प्रारंभ हुआ बैंड बाजे रथ घोड़े बग्गी ढोल नगाड़े भूतों की झांकी, राधा कृष्ण शिव पार्वती का नृत्य जुलूस में आकर्षण का केंद्र रहा एवं भगवान पुरुषोत्तम श्री राम ,लक्ष्मण,हनुमान , एवं लंका पति रावण रथ पर विराजमान रहे बुधवारा में वरिष्ठ व्यापारी मनोज कुशवाहा, सुशील कुशवाहा,कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने भगवान श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी का तिलक कर स्वागत सम्मान किया कुशवाहा समाज पूर्व पटेल किशोरी लाल कुशवाहा एवं कुशवाहा समाज पटेल दलकिशोर कुशवाहा, धन्नालाल कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा,राहुल कुशवाहा, शुभम निखिल कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा मामा, कृषि उपज मंडी वरिष्ठ व्यापारी धरम कुशवाहा, सुनील परमार, अनिल कुशवाहा आदि ने दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह जी ठाकुर एवं उनकी पूरी टीम का साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया।


 जुलूस चल समारोह में सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि व राजनीतिक संगठन एवं मुस्लिम कमेटी द्वारा भी स्वागत सम्मान किया गया सभी सनातन धर्म को मानने वाले लोग विजय जुलूस में शामिल रहे में जुलूस पुराना दशहरा मैदान पहुंचने पर समिति द्वारा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री कैलाश परमार, एवं कुशवाहा समाज पटेल जगदीश कुशवाहा, व कुशवाहा समाज की पूरी टीम का स्वागत सम्मान पार्षद आरती सुभाष नामदेव एवं उनकी मित्र मंडली द्वारा किया गया मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवं लंका पति रावण के युद्ध के बाद रावण दहन किया गया।


इसी प्रकार थाने के सामने नए दशहरा मैदान में अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में 71 फीट रावण का दहन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के द्वारा किया गया।


कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने ऐतिहासिक दशहरा मनाने पर विजयदशमी उत्सव समिति अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ठाकुर को बधाई शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग