कुशवाहा समाज युवा संगठन के तत्वाधान में लव कुश जयंती चल समारोह निकाला गया




भारत सागर न्यूज/सीहोर/राय सिंह मालवीय/7828750941।आष्टा नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष की भगवान लव कुश के जन्मोत्सव के अवसर पर लव कुश जयंती गुरुवार को कुशवाहा समाज द्वारा बनाई गई लव कुश चल समारोह नगर के प्रमुख मार्ग से निकल गया जिसमें राजनीतिक संगठन सामाजिक संगठन धार्मिक संगठनों ने भव्य रूप रूप से स्वागत संस्कार किया।




        लव कुश चल समारोह अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा उपाध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पटेल सचिव राम कुशवाहा कोषाध्यक्ष राकेश कुशवाहा एवं लव कुश जयंती चल समारोह वरिष्ठ कार्यकारिणी कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद, पूर्व पटेल किशोरी लाल कुशवाहा, कुशवाहा समाज पटेल जगदीश कुशवाहा, नारायण कुशवाहा, भगत सिंह कुशवाहा, कुशवाहा समाज अध्यक्ष रवि कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा पटेल,राधेश्याम कुशवाहा,पटेल दलकिशोर कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, दशहरा उत्सव समिति पूर्ण अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, आदि के नेतृत्व में लव कुश जयंती चल समारोह निकल गया जिसमें घोड़े रथ बैंड बजे ढोल नगाड़े के साथ कलश यात्रा चुनरी यात्रा भगवान लव कुश रथ राधा रानी का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा एवं बबलू कुशवाह अहिरपुरा परिवार द्वारा शिवालय हॉस्पिटल के पास मुकाती जी की बावड़ी पर मां-बाग वाली मां की आरती की गई।




 आरती के पश्चात कुशवाहा समाज के आराध्य भगवान लव कुश की पूजन अर्चना कर अतिथि संस्कार सम्मान प्रतीक चिन्ह भेदकर किया गया जिसमें कुशवाहा समाज के प्रदेश भर से कुशवाहा बंधु उपस्थित हुए अतिथि सम्मान के पश्चात सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की अंत में लव कुश जयंती अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा में आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग