16 से 31 अक्टूबर तक बनाए जाएंगे सक्रिय सदस्य, अभियान को लेकर देवास की जिला बैठक सम्पन्न





भारत सागर न्यूज/देवास। सक्रिय सदस्य भाजपा के मूल में है भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को भी पर्व के रूप में मनाती है। मध्यप्रदेश में अब तक भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में सबसे अधिक सदस्य बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है। जिस कार्यकर्ता ने 100 या इससे अधिक प्राथमिक सदस्य बनाए हैं वे ही सक्रिय सदस्यता के पात्र होंगे।



      उक्त बात सक्रिय सदस्यता अभियान के देवास जिला संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप शकलेजा ने भाजपा जिला   सक्रिय सदस्यता अभियान की जिला बैठक में कही। आगे उन्होंने कहा कि 16 से 31 अक्टूबर तक नमो एप के माध्यम से 100 रुपए सक्रिय सदस्यता शुल्क जमा कर मंडल अध्यक्ष के समक्ष सक्रिय सदस्यता के लिए आवेदन कर सकेंगे जिसका भौतिक सत्यापन 1 से 4 नवंबर तक किया जाएगा तथा 5 नवंबर को जिला कार्यालय पर सक्रिय सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

       जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया बुधवार को पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर जिला  बैठक सम्पन्न हुई। मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन व द्वीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।



जिले में 2 लाख 87 हजार सदस्य बने-  राजीव खंडेलवाल   

      इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा  देवास जिले में अब तक कुल 2 लाख 87 हजार प्राथमिक सदस्य बन चुके है जिसमे ऑनलाइन माध्यम से सदस्य बनाये गए है। 20 अक्टूबर के बाद ऑनलाइन सदस्यता अभियान बंद हो जाएगा। तथा हमे प्रत्येक बूथ से पांच सक्रिय सदस्य बने इसके लिए एक-दूसरे कार्यकर्ता का सहयोग करना है। वही श्री खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो मोदीजी के नेतृत्व में डिजीटल की ओर बहुत आगे बढ़ चुकी है अत: जिसने 100 सदस्य नहीं बनाए है वह सक्रिय सदस्यता के अभाव में भविष्य मे संगठन का कोई भी दायित्व प्राप्त नहीं कर पायेगा। प्रत्येक मण्डल में कम से कम 125 सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है। व आगे उन्होंने कहा की प्राथमिक सदस्य बनाने के प्रथम व द्वितीय चरण में हम सब ने खूब परिश्रम किया है अब सक्रिय सदस्य बनाने हेतु कमर कस कर जुटना है। वही उन्होने सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओ के प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हें  मार्गदर्शन भी दिया।

                         बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान के जिला संयोजक दिलीप सकलेजा भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल खातेगांव विधायक आशीष शर्मा हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर बागली विधायक मुरली भंवरा जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भैरू सिंह अटारिया महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती नंदकिशोर पाटीदार महेश दुबे पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव सुरेंद्र वर्मा सुभाष शर्मा नरेंद्र सिंह राजपूत भारत सिंह पटलावदा मनीष सोलंकी पंकज वर्मा मनोहर सिंह पवार मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी मोर्चे के अध्यक्ष महामंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग