10 करोड़ से अधिक लोगों को भाजपा सदस्यता ग्रहण महाअभियान का मुख्य उद्देश्य- खण्डेलवाल

  •  भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा इस माटी की उपज है
  •  पत्रकार वार्ता को जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने किया संबोधन



भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संग़ठन पर्व सदस्यता महाअभियान विगत दिनों से देवास में मनाया जा रहा है। इसी के उपलक्ष्य में भाजपा मिडिया प्रभारी ने बताया कि महा अभियान एवं जिले की संघठनात्मक विस्तृत जानकारी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल द्वारा पत्रकार वार्ता में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा 2 सितंबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के हाथों माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके इस संगठन पर्व का शुभारंभ किया एवं आगामी 25 सितंबर 2024 तक इस अभियान को चलाया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण करवाना है।




 मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है एवं देवास जिले में 3 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है सन 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी । कोरोना काल के कारण इस अभियान को रोका गया था। यह अभियान फिर से शुरू किया गया, और आगामी डेढ़ माह तक चला था। जन संघ विपक्ष में बनकर उभरा उस समय राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व था कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टीया की विचारधारा विदेशी विचारधारा पर थी। केवल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा इस माटी की उपज है ।सदस्य का यह सिर्फ पार्टी का नंबर बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि सदस्यता देश को मजबूत बनाने के लिए और उन गांवों को मजबूत किला बनाने के लिए इस अभियान को चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का काम है कि भारतीय जनता पार्टी में हमारा मेंबर बनाकर साथी बना सके उससे हम देश को कहा से कहां तक ले जाए इसमें 18 से 25 साल के नौजवान को हमने इस विचारधारा से जोड़ना नेशन फर्स्ट के लिए जीने के लिए जोड़ना है।




इस प्रकार से यह पहला आयाम मिसकॉल 8800002024 के माध्यम से लोगों को मिस कॉल देना है या पार्टी में अपनी सदस्यता ग्रहण करना है दूसरा आयाम QR कोड तीसरा आयाम नमो ऐप के माध्यम से और चौथा आयाम भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट से इस प्रकार की सदस्यता को ग्रहण करके भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है धन्यवाद इसी के निमित्त पत्रकार-वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव जिला महामंत्री मनीष सोलंकी पंकज वर्मा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी सह प्रभारी कमल अहिरवार आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग