श्री राजपूत करणी सेना मूल के संस्थापक ठा. लोकेंद्र सिंह कालवी की जयंती मनाई
भारत सागर न्यूज/देवास। समाजसेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले श्री राजपूत करणी सेना मूल के संस्थापक ठाकुर सा. लोकेंद्र सिंह कालवी जी की जन्म जयंती प्रदेशाध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव के निर्देशानुसार मंगलवार को देवास में मनाई गई। संगठन के कुं. राजप्रताप सिंह बैस ने बताया कि स्व. कालवी जी करोड क्षत्रियों के लिए आदर्शन है। आज भी उनकी कमी से राजपूत समाज में भारी क्षति हुई है। कालवी साहब का संघर्षपूर्ण जीवन समाज को एकजुट रहने तथा निजी हित त्याग कर समाज के लिए सर्वस्व अर्पण करने की प्रेरणा देता है। संगठन के समस्त प्रदेश सहित जिलेभर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भोपाल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए।
जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा एवं स्व. कालवी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए स्व. कालवी जी द्वारा किए गए कार्यो को याद किया। इस अवसर पर देवास जिला अध्यक्ष ठा. प्रीतम सिंह राजपूत, ठा. बबलू सिंह मकवाना संभाग मंत्री, कुं. अर्जुन सिंह सिसोदिया प्रदेश मंत्री, कुं. देवेंद्र धीरज सिंह ठाकुर प्रदेश सचिव, राज प्रताप सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष, कुं. कमलेश सिंह सोलंकी जिला प्रभारी, कुं. कुलदीप सिंह सोनगरा जिला महामंत्री, कुं. अनिलसिंह खींची जिला मंत्री, ठा. रविराजसिंह जिला संयोजक, कुं. गुलाब सिंह राजपूत सोनकच्छ नगर अध्यक्ष, कुं. कृष्णपाल सिंह पिंटू भैया खंडेल सोनकच्छ नगर महामंत्री, कुं. राजपाल सिंह भाटी तहसील उपाध्यक्ष सहित समाजजन व सभी करणी सैनिक बडी संख्या में उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment