आयुक्त ने तहसीलदार के साथ टी.एल. बैठक मे राजस्व वसुली को लेकर की चर्चा

  • जिला एवं निगम राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही से होगी संपत्तिकर की वसुली




भारत सागर न्यूज/देवास। प्रति सप्ताह होने वाली समयावधी पत्रों की समीक्षा अन्तर्गत 28 अगस्त बुधवार को निगम बैठक हाल मे आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा समयावधी पत्रो की समीक्षा निगम अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर की गई। जिसमे कलेक्टर जनसुवाई मे निगम संबंधि प्राप्त टी.एल. पत्रों को संज्ञान मे लेकर निगम अधिकारियों से तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिये साथ ही विजयांगज मण्डी रोड पर एवं निगम सीमा क्षेत्र के अन्तर्गत अन्य कट रही अवैध कालोनी के कालोनाईजरों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा सीटी फारेस्ट पर प्रतिदिन साफ सफाई एवं मानिटरिंग के लिए कहा।


                   निगम के टी.एल पत्रो मे आयुक्त ने पूर्व टी.एल. मे दिये गये दिशा निर्देशानुसार की कार्यवाही एवं निराकरणों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से लेते हुए कार्यवाही एवं निराकरण के प्रतिवेदन दिये जाने हेतु कहा। आयुक्त ने निगम के विभागवार लंबित समयावधी पत्रों पर चर्चा की जिसमे लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल प्रदाय विभाग, विद्युत विभाग, एनयुएलएम विभाग, लेखा विभाग के साथ स्थापना संबंधि लंबित समयावधी पत्रों पर निराकरण किये जाने की जानकारी ली। जिसमे जिन समयावधी पत्रों के निरकारण नही हुए हैं उनके निराकरण कर निराकरण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु कहा। वहीं राजस्व विभाग मे राजस्व की वसुली को लेकर पूर्व टी.एल. मे दिये गये निर्देश के प्रति उत्तर मे राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक के द्वारा स्पस्ट जानकारी नही देने तथा एनयुएलएम मे स्व सहायता समूह के एम.आय.एस. पोर्टल पर अपडेशन नही करने पर प्रभारी विशाल जगताप पर आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कारण बताओ सूचना पत्र दिये जाने हेतु कहा। कालोनी सेल से वर्ष 1.1.2021 के पूर्व जारी भवनों के अनुज्ञा के अन्तर्गत निर्माण भवनों पर अनाधिकृत निर्माण के प्रश्मन के संबंध मे कम्पाउंडिंग की कार्यवाही के लिए सभी को नोटीस जारी करने हेतु कहा।


 वहीं ग्रीन बैल्ट पर अवैध रूप से प्लांट बेचने व निर्माण करने की प्राप्त शिकायतो पर त्वरति कार्यवाही करने हेतु कहा। फायर सेप्टी प्रमाण पत्र के संबंध मे की जाने वाली कार्यवाही की जाकनारी तथा सूची उपलब्ध कराने हेतु फायर अधिकारी को निर्देशित किया। प्रकाश विभाग मे जिन ठेकेदरों द्वारा सामग्री नही दी जा रही है उन ठेकेदरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कहा। आयुक्त ने बैठक के दौरान राजस्व वसुली पर फोकस करते हुए बैठक मे उपस्थित तहसीलदार सपना शर्मा के साथ चर्चा कर शहर मे खुले प्लाटों के बकाया संपत्तिकरदाताओं से बकाया संपंत्तिकर की राशि की वसुली जिला प्रशासन राजस्व विभाग एवं निगम राजस्व विभाग की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करने हेतु दोनो राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया तथा तहसीलदार श्रीमती शर्मा को खुले प्लाटों की सूची तत्काल उपलब्ध कराये जाने हेतु कालोनी सेल एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया साथ ही खुले प्लाटों पर निगम के द्वारा बकाया राशि जमा नही होने पर प्लाटों के अधिग्रहण के लिए खुले प्लाटो पर नोटीस बोर्ड लगाये जाने हेतु भी निर्देशित किया।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !

भौंरासा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने मामले को लिया जांच में...