Dewas से Ujjain विशाल पदयात्रा 4 अगस्त को Dewas to Ujjain Vishal Padyatra on 4th August




भारत सागर न्यूज/देवास। माँ चामुण्डा की पावन नगरी देवास से भूत भगवान राजा महाकाल की नगरी उज्जैन तक सामाजिक संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप द्वारा श्रवण माह में विशाल पद यात्रा आयोजित की जावेगी। संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया की विश्व शांति, स्वच्छ पर्यावरण, पर्याप्त वर्षा आदि मंगलकामनाओं के साथ रविवार, 4 अगस्त को प्रात: 8 बजे श्री मनकमनेश्वर महादेव का गंगा, नर्मदा, शिप्रा के जल को एकत्रित कर जलाभिषेक व आरती के साथ प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महाकाल नगरी उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी। जहां पर प्रसिद्ध ज्योतिलिंग महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर राजा महाकाल से विश्व में शांति, पर्याप्त वर्षा, पर्यावरण संरक्षण की कामना की जावेगी। 



                               माँ चामुण्डा नगरी के समस्त शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील ग्रुप संस्थापक ठाकुर, अध्यक्ष जय सिंह, सुनील सिंह ठाकुर, ठा. हटेसिंह दरबार, पूर्व पार्षद राजेश राठौर, अभिषेक सोनी, अभिजीत सिंह, सत्यराज सिंह, मोनू वर्मा, रवि ठाकुर, लक्ष्मण सिंह सिसोदिया, मनोहर  पटेल, शुभम शास्त्री, पीयूष जोशी, रोहित उपाध्याय, धीरज सेन आदि  ने की है। यात्रा में शामिल भक्तों के लिए भोजन के साथ उज्जैन से देवास आने की व्यवस्था संस्था की ओर से निशुल्क रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग